Cash and jewellery chori case solve in Bhiwani News
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Bhiwani News Today: हरियाणा के भिवानी में मकान का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले का सीआईए पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। 4 महीने बाद सीआईए पुलिस ने चोर को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और भिवानी में ई रिक्शा चलता है। आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं।
मकान का ताला तोड़कर नकदी व आभूषण चोरी
जगपाल निवासी विद्या नगर भिवानी ने थाना औद्योगिक क्षेत्र भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि दिनांक 02.02.2026 को उनके परिवार के सदस्य एक शादी समारोह में गए हुए थे। इसी दौरान उन्हें रिश्तेदारों के माध्यम से सूचना मिली कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं। घर पहुंचकर उन्होंने देखा कि अज्ञात व्यक्ति मकान का ताला तोड़कर अंदर रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी चोरी कर ले गया है। शिकायत के आधार पर थाना औद्योगिक क्षेत्र भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। ( Haryana Bhiwani News Live )
नया बस स्टैंड भिवानी से गिरफ्तार
मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए दिनांक 21 जून 2026 को सीआईए स्टाफ-2 भिवानी के मुख्य सिपाही ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को नया बस स्टैंड, भिवानी क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जीतू पुत्र गौतम निवासी बैंक कॉलोनी भिवानी के रूप में हुई है।
भिवानी में चोरी के कई मामले दर्ज
चोरी के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जीतू पुत्र गौतम निवासी बैंक कॉलोनी भिवानी के रूप में हुई है। जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल का निवासी है तथा वर्तमान में बैंक कॉलोनी भिवानी में रहकर ई-रिक्शा चलाने का कार्य करता है। आरोपी के विरुद्ध जिला भिवानी में चोरी के कई मामले पूर्व में भी दर्ज हैं और वह आदतन अपराधी प्रवृत्ति का है।
चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद
पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं, जिनमें 04 सोने की अंगूठी, 04 सोने के कानों के बाले, सोने की दो चांद-पतरी, तीन चांदी की मूर्तियां, 04 जोडी चांदी की पाजेब तथा आठ चांदी के सिक्के शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया।













