---Advertisement---

Jind News: अवैध पिस्तौल सहित युवक काबू; जींद सीआईए पुलिस ने उचाना रोड़ से किया काबू

Follow Us
---Advertisement---

Youth arrested with illegal pistol in Jind News    

Jind News Today: जींद सीआईए पुलिस ने सूचना के आधार पर उचाना रोड़ से अवैध पिस्तौल सहित युवक को काबू करने में सफलता हासिल की है। सीआईए पुलिस द्वारा पकड़े गए अवैध पिस्तौल से युवक के खिलाफ सदर थाना जींद में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झांझ खुर्द से अवैध पिस्तौल सहित युवक काबू

सीआईए स्टाफ जींद के इंचार्ज निरीक्षक अनुप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी एक टीम मुख्य सिपाही संदीप कुमार के नेतृत्व में दौराने गश्त पड़ताल झांझ कलां बस अड्डे के पास मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नरेन्द्र वासी झांझ खुर्द अवैध हथियार लेकर बस अड्डा झांझ खुर्द पर खड़ा है ओर कहीं जाने की फिराक में है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंची तो मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए अनुसार एक युवक दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम नरेन्द्र वासी झांझ खुर्द बताया। ( Jind ki Taaja News )

सदर थाना जींद में मामला दर्ज


नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल .32 बोर बरामद हुई। जिसे खोलकर चैक किया तो दो जिंदा रौंद लोड मिले। आरोपी हथियार संबंधी कोई लाइसेंस पेश नहीं कर सका। बरामद पिस्तौल एवं कारतूसों को सील कर नियमानुसार कब्ज़ा पुलिस में लिया गया तथा आरोपी के ख़िलाफ़ सदर थाना जींद में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B), 54 एवं 59 के तहत मामला दर्ज किया गया । आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है। ( Haryana News Today

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

August 21, 2026
Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर की जिम्मेवारी लोरेंस बिश्नोई गैंग ने ली, जाने मैसिज में क्या लिखा

Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर हत्याकांड को लेकर लोरेंस बिश्नोई गैंग का दावा निकला झूठा, जाने मैसिज में क्या लिखा

August 21, 2026

Jind News: इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर की मौत; बेस्ट रेडर मोहित दलाल की मौत से खेल जगत में मायूसी

August 20, 2026
गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

Live Update: हिसार कोर्ट में फायरिंग; गैंगस्टर विनोद काना को गोलियों से भूना, बदमाशों ने मारी दस गोली, दो हवाई फायर

August 20, 2026

Jind Rani Talab Mahaaarti: मैंने भोला मिल्या था नींद में, बोल्या बेटा मिलूंगा जींद में… भजन पर झूमे श्रद्धालु

August 20, 2026

Uchana News: पड़ोसी पर जानलेवा हमला करने के दोषी को जींद कोर्ट ने सुनाई सात साल की कैद

August 19, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer