Evening News Haryaईna cabinet meeting update
कैथल में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बादमाश का एनकाउंटर
Evening News Today: कैथल जिला पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक बादमाश का मुठभेड़ में एनकाउंटर कर दिया। बदमाश के घुटने में गोली लगी। बदमाश ने उसके पीछे लगी हुई पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक गोली सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायर किया, तो एक गोली बदमाश के दाएं घुटने में लगी और उसे किठाना क्षेत्र से काबू कर लिया गया। उसकी पहचान बुढ़नपुर सेक्टर 16 पंचकूला निवासी निरंजन उर्फ माल्टा के रूप में हुई। बदमाश ने हाथ जोड़कर कहा कि वह दोबारा कैथल नहीं आएगा।
बछड़े की मौत होने पर VLDA पर जानलेवा हमला
Karnal Breaking News: करनाल के डबरकी में कार्यरत VLDA सुरेंद्र पर जमुखाला गांव के कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में सुरेंद्र की हाथ पैर, पसलिया टूट गई हैं तथा साथी के सिर पर गहरी चोट हैं तथा अभी तक होश में नहीं आया हैं |
हमले कि वजह बताई गई हैं कि किसी बछड़े कि वैक्सीन कि वजह से मौत हो गई थी, उसी रंजिश में VLDA को घर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया गया है |
बाक्स
सिरसा :- माधोसिंघाना में कार्यरत VLDA अशोक सहारण ने परेशानी के चलते आत्महत्या कर ली

पहाड़ी माता मंदिर प्रकरण ने पकड़ा तूल, पूर्व कर्मचारी के घर से मिले आभूषणों पर उठे सवाल, मंदिर के खजाने में जमा हो मिला समान
सोशल मीडिया पर लाइव आकर ग्रामीण ने एसडीएम व तहसीलदार से निष्पक्ष जांच की मांग की
लोहारू न्यूज़। लोहारू क्षेत्र के पहाड़ी गांव स्थित प्रसिद्ध पहाड़ी माता मंदिर से जुड़े एक मामले ने तूल पकड़ लिया है। मंदिर के एक पूर्व कर्मचारी के घर से पुलिस द्वारा कथित रूप से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान बरामद किए जाने के बाद ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। वही संदिग्ध मिले सामान को तहसीलदार के माध्यम से मंदिर के खजाने में जमा कराया जाए।
ग्रामीण नरेश पहाड़ी ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि दो दिन पूर्व पुलिस ने एसपी भिवानी के निर्देश पर मंदिर में पूर्व में सुपरवाइजर एवं सीसीटीवी प्रभारी रहे आशीष नामक युवक के घर पर दबिश दी थी, जहां से भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण एवं अन्य सामान बरामद किया गया।
देश में मानसून की बारिश के रिकॉर्ड के 126 साल के इतिहास में दूसरा सबसे सूखा जून बीत रहा है। 21 जून तक 57.4 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 42.2% कम है। इससे पहले 2009 में पूरे जून में कोटे से 49% कम बारिश रिकॉर्ड हुई थी। इससे मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में खेती पर बुरा असर पड़ा था।
हांसी :- क्या धोखे का शिकार हो गए चैनत के ग्रामीण?
Hansi News Today: हांसी शहर के लिए जा रही स्पेशल पाइपलाइन में कनेक्शन मिलने के बाद चेनत के ग्रामीणों ने अनशन और धरना खत्म करके सरकार, खट्टर, सैनी के जयकारे बोल दिए।

अब इस मामले में जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से लाइन में अवैध कनेक्शन करने के मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है
विभाग के XEN संजीव त्यागी के अनुसार ये कनेक्शन अवैध रूप से किया गया है
पूरे मामले पर सवाल ये खड़ा होता है कि अगर सरकार/प्रशासन ने यह कनेक्शन नहीं करवाया है तो ये टी, जेसीबी यहां किसने भेजी और किसके इशारे पर सारा काम हुआ ?
अब पुलिस में शिकायत दे रहे महकमे के अफसरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर काम बंद क्यों नहीं करवाया ?
हरियाणा में सोनीपत के पास पुलिस एनकाउंटर में मारा गया अटायल गांव का बदमाश गोपाल उर्फ गोपी
हेड कॉन्स्टेबल को भी गोली लगी; पैरोल पर आकर फरार हुआ, हत्या करने जा रहा था।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग
‘विकसित भारत–विकसित हरियाणा 2047’ के विजन को साकार करने के लिए व्यापक मंथन, विकास की नई दिशा तय करने पर विशेष जोर।
सरकारी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों की छतों पर लगेंगे सोलर पैनल!
प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे ताकि संबंधित अस्पताल की बिजली जरूरतें इसी से पूरी हो सकें। इन सोलर प्लांट को नेट मीटरिंग के माध्यम से ग्रिड से जोड़ा जाएगा ताकि अतिरिक्त बिजली ग्रिड में चली जाए।
“यह पहल ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और सरकारी संस्थानों के बिजली खर्च में कमी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।” – नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री
अब नहीं टूटेगी फरीदाबाद की नेहरू कालोनी
चंडीगढ़ । फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी अब नहीं टूटेगी। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने करीब 100 लोगों की याचिका पर सरकार का पक्ष सुनने के बाद तोड़फोड़ की कार्रवाई को रोक दिया है। स्टे आर्डर के के लिए चायिकाकर्ताओं की तरफ से न्यायाधीश हरप्रीत सिंह बरार की कोर्ट में वरिष्ठ वकील चंचल सिंगला और वरिष्ठ वकील रविंद्र सिंह रंधावा ने पैरवी की। स्टे ऑर्डर का मतलब यह भी होता है कि फिलहाल जैसी स्थिति है।
🙋♂️ हरियाणा कैबिनेट मीटिंग अपडेट: नई शिक्षक नीति पर मुहर; कई अहम फैसले
क्या माध्यमिक शिक्षा की नई शिक्षक नीति को मिलेगी स्वीकृति….विकास, भर्ती, कृषि से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा
हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक सोमवार को हुई, जिसमें कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई केबिनेट मीटिंग में ट्रांसफर पॉलिसी को स्वीकृति दी है।
■ कैबिनेट मीटिंग अपडेट:
● ट्रांसफर पॉलिसी को मंजूरी-सूत्र
● हरियाणा सरकार सूबे के टीचरों की नई ट्रांसफर पॉलिसी तैयार की है। इसके तहत अब कुंवारी महिला टीचरों के अविवाहित होने के मिलने वाले 10 नंबरों की कटौती की गई है। इसको लेकर काफी कंट्रोवर्सी चल रही है। इस ट्रांसफर पॉलिसी का ड्राफ्ट शिक्षा विभाग की ओर से सरकार को भेजा गया है। मंजूरी के लिए आज होने वाली कैबिनेट मीटिंग में इस पर डिस्कशन किया गया। सायं 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री कैबिनेट मीटिंग में लिए फैसलों के बारे में बताएँगे।








