---Advertisement---

Haryana Police सब इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू: फर्जी बस पास मामले में कार्रवाई न करने की एवज में मांगें 72 हजार

Follow Us
---Advertisement---

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana Police sub-inspector caught red-handed taking bribe

Fatehabad News Today: Haryana Police का सब इंस्पेक्टर लेते हुए रंग हाथों काबू कर लिया। जींद एसीबी की टीम में शिकायत के आधार पर टोहाना में छापेमारी करते हुए सब इंस्पेक्टर को रिश्वत सहित पकड़ लिया है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। रिश्वतखोर सब इंस्पेक्टर टोहाना सदर थाने में तैनात था।

सदर थाना टोहाना में आए मामले में मदद

मिली जानकारी के मुताबिक गांव नांगला निवासी राहुल ने  जींद एसीबी को शिकायत दी थी कि सदर थाना टोहाना में आए मामले में मदद करने के नाम पर सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह 72 हजार रुपए की डिमांड कर रहा है। पहली किस्त के तौर पर उससे 35 हजार रुपए मांगे गए हैं। राहुल की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया।

केमिकल लगे नोट

जींद एसीबी की टीम ने राहुल को 500-500 के नोटों पर केमिकल लगाकर और अन्य प्रक्रिया पूरी करके राहुल को सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह को देने के लिए दे दिए। राहुल ने सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह से संपर्क किया और उसे पैसे देने के लिए अपने पास बुला लिया। जब राहुल सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह को रिश्वत के पैसे देने के लिए सदर थाना टोहाना पहुंचा। उसके साथ एसीबी टीम भी पहुंच गई और पूरे एरिया को अपनी निगरानी में ले लिया।

सब इंस्पेक्टर के हाथ लाल

जैसे ही राहुल ने सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह को रिश्वत के 35 हजार रुपए दिए और इशारा किया तो एसीबी की टीम ने सदर थाना टोहाना में छापेमारी कर दी। सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह को एसीबी की टीम ने दबोच लिया और उसके पास से शिकायतकर्ता राहुल द्वारा दिए गए 35 हजार रुपए भी बरामद कर लिए। टीम ने जैसे ही सब इंस्पेक्टर के हाथ पानी में धुलवाए तो सब इंस्पेक्टर के हाथ लाल हो गए, क्योंकि पहले ही पाउडर लगा दिया था।

टोहाना सदर थाना में सब इंस्पेक्टर रिश्वत कांड की सूचना

जींद एसीबी की छापेमारी की सूचना मिलते ही टोहाना सदर थाना में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों में भी हड़कंप मच गया। टोहाना और पूरे एरिया में टोहाना सदर थाना में सब इंस्पेक्टर रिश्वत कांड की सूचना आग की तरफ फैल गई। एसीबी की टीम रिश्वतखोर सब इंस्पेक्टर से पूछताछ करने में लगी हुई है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

फर्जी बस पास सहित काबू

हरियाणा रोडवेज टोहाना डिपो में तैनात पूर्व फ्लाइंग इंचार्ज रमेश से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि करीब 6 महीने पहले उन्होंने बस चेकिंग के दौरान गांव नांंगला निवासी राकेश कुमार को फर्जी बस पास सहित काबू किया था। राकेश कुमार किसी अन्य के पास पर अपना फोटो लगाकर हरियाणा रोडवेज की बस में फ्री सफर करता था। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत हरियाणा रोडवेज फतेहाबाद डिपो के जीएम से की थी और Fatehabad Roadways GM ने इसकी शिकायत और कार्रवाई के लिए फतेहाबाद एसपी को लिखा था। 

सरकार और उच्च अधिकारियों की आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे

पूर्व फ्लाइंग इंचार्ज रमेश ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई न करने की आवाज में ही सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह रिश्वत मांग रहा था। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अधिकारी सरेआम सरकार और उच्च अधिकारियों की आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

August 21, 2026
Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर की जिम्मेवारी लोरेंस बिश्नोई गैंग ने ली, जाने मैसिज में क्या लिखा

Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर हत्याकांड को लेकर लोरेंस बिश्नोई गैंग का दावा निकला झूठा, जाने मैसिज में क्या लिखा

August 21, 2026
Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर की जिम्मेवारी लोरेंस बिश्नोई गैंग ने ली, जाने मैसिज में क्या लिखा

हिसार कोर्ट फायरिंग मामला: अदालत ने बरी किया; दुश्मनों ने विनोद काना को उतारा मौत घाट

August 20, 2026

Jind News: इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर की मौत; बेस्ट रेडर मोहित दलाल की मौत से खेल जगत में मायूसी

August 20, 2026
गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

Live Update: हिसार कोर्ट में फायरिंग; गैंगस्टर विनोद काना को गोलियों से भूना, बदमाशों ने मारी दस गोली, दो हवाई फायर

August 20, 2026

Jind Rani Talab Mahaaarti: मैंने भोला मिल्या था नींद में, बोल्या बेटा मिलूंगा जींद में… भजन पर झूमे श्रद्धालु

August 20, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer