Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryana Teacher Eligibility Test के ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि Hbse ने बढ़ाई

0 minutes, 7 seconds Read

HBSE extended the last date for online application for Haryana Teacher Eligibility Test

16 नवम्बर व 17 नवम्बर को अभ्यर्थी कर सकेंगे त्रुटि सुधार

चंडीगढ़। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी (HBSE Eligibility exam) ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन/शुल्क भरने की अंतिम तिथि 14 नवम्बर, 2024 निर्धारित की थी, जिसे बढ़ाकर 15 नवम्बर, 2024 कर दिया गया है।

बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड द्वारा निदेशालय, सैकेण्डरी शिक्षा, हरियाणा के निर्देशानुसार अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन लेवल-1, 2 व 3 का आयोजन 7 व 8 दिसंबर, 2024 (शनिवार-रविवार) को करवाया जा रहा है।

उन्होंने आगे बताया कि अभ्यर्थी अपने विवरणों में जैसे- नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, ई-मेल आई०डी०, जेंडर व आधार नम्बर में 16 व 17 नवम्बर, 2024 को ऑनलाइन माध्यम से संशोधन कर सकते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि 15 नवम्बर, 2024 उपरान्त ऑनलाइन आवेदन तथा 17 नवम्बर, 2024 उपरांत विवरण सुधार करने की अनुमति नहीं होगी। इस सन्दर्भ में कोई भी प्रार्थना/प्रतिवेदन किसी भी माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आवेदक/अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अन्तिम तिथि की प्रतीक्षा किये बिना आवेदन प्रक्रिया तत्काल पूर्ण करें। यदि कोई अभ्यर्थी एक लेवल के लिए एक से अधिक आवेदन करता है, तो उसका आवेदन/पात्रता रद्द कर दी जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करते समय किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई उत्पन्न होती है तो हैल्पलाईन नम्बर 8938001176, 8958001178 व ई-मेल आई०डी० htethelpdesk@gmail.com पर सम्पर्क कर सकते हैं।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *