Verification: eefe237ed2c24d7f

हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में छोटे बच्चों के लिए भी बाइक पर हेलमेट जरूरी, Punjab and Haryana High court ने दिए हेलमेट पहनने के आदेश

0 minutes, 9 seconds Read

helmets are mandatory for even small children on bikes in Haryana, Punjab and Chandigarh, Punjab and Haryana High Court has given orders to wear helmets

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा छोटे बच्चों के लिए बनाए सुरक्षा नियम

Haryana News Today live : दिल्ली-चंडीगढ़  महानगरों के साथ-साथ अब हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में बाइक सवार के साथ-साथ उनके पीछे बैठकर सफर करने वाले हर व्यक्ति को सुरक्षा नियमों के मुताबिक हेलमेट पहनना जरूरी कर दिया है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने 4 साल की उम्र के बच्चों के लिए भी बाइक पर हेलमेट पहनना जरूरी कर दिया है। साथी हाईकोर्ट में केंद्र सरकार से कहा है कि छोटे बच्चों के लिए भी सरकार सुरक्षा नियम बनाए। बाइक पर सफर करने वाले हर व्यक्ति को केंद्र सरकार द्वारा मापदंडों के मुताबिक हेलमेट पहनना अनिवार्य है।

screenshot 2024 1108 1900022236242041089994778

हेलमेट के आदेश पर हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 4 दिसंबर को

पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू और अनिल क्षेत्रपाल की बैंच ने हरियाणा पंजाब सहित केंद्र शासित चंडीगढ़ प्रशासन से भी टू व्हीलर व्हीकल चलने वालों के पिछले दिनों काटे गए चालानों डिटेल भी मांगी गई है। हाई कोर्ट ने अब यह आदेश 29 अक्टूबर को जारी किए थे लेकिन अब सामने आए हैं और इसकी अगली सुनवाई के लिए 4 दिसंबर की तारीख मुकर्रर की गई है। हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक यह आदेश उन लोगों पर लागू है जो टू व्हीलर व्हीकल चल रहा है या उसके पीछे बैठकर सफर कर रहा है। टू व्हीलर पर सफर करने वाले हर व्यक्ति महिला और 4 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

screenshot 2024 1108 1859435659257441349280816

हेलमेट सिर पर रखा नहीं पहनना और बंधा होना जरूरी

पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने अपने आदेश में केंद्र सरकार से कहा है कि टू व्हीलर पर 4 साल की उम्र से अधिक के बच्चों के लिए भी सुरक्षा नियम बनाना जरूरी है। साथ ही कहा कि हेलमेट केवल सिर पर रखना ही उचित नहीं है बल्कि वह बंधा भी होना चाहिए ताकि हादसा होने पर वह सिर में चोट लगने से बचा सके। हाई कोर्ट ने आदेश में कहा कि हेलमेट की गुणवत्ता भी तय करनी चाहिए कि हादसा होने पर वह टू व्हीलर चालक के सिर में गंभीर चोट लगने से बचा सके। हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि यह आदेश टू व्हीलर की हर क्लास पर लागूहोगा।

screenshot 2024 1108 1858507600051379365604147

हेलमेट पहनने से केवल इन्हें मिलेगी छूट

हरियाणा पंजाब और चंडीगढ़ में टू व्हीलर पर सफर करने वाले लोगों के लिए हाई कोर्ट ने हेलमेट पहनना जरूरी कर दिया है चाहे वह बाइक पीछे बैठकर ही क्यों न सफ़र कर रहा हो। साथी हाई कोर्ट ने कहा कि अगर किसी को मजबूरन बाइक पर बैठ कर ले जा रहा है तो उसके लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है। हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक केवल सिख समुदाय से जुड़े लोग जो पगड़ी पहनते हैं उन्हें ही हेलमेट ना पहनने पर छूट मिलेगी और यह छूट उन महिलाओं और पुरुषों के लिए रहेगी जो पगड़ी पहनते हैं।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *