Hisar breaking News: पंजाब रोडवेज बस ट्रक भिड़ंत
Hisar Breaking News: दिल्ली सिरसा नेशनल हाईवे पर हिसार स्थित सिरसा चुंगी पर पंजाब रोडवेज बस चालक की गलती से दर्जनों यात्रियों की जान हलक में अटक गई। सिरसा की तरफ से आई बस पर बजरी से भरा ट्राला पलट गया। इस हादसे में करीब डेट दर्शन यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हिसार की सिरसा चुंगी पर हादसा, लगा जाम
मिली जानकारी के मुताबिक सिरसा की तरफ से पंजाब रोडवेज की बस हिसार आ रही थी कि बस चालक ने सिरसा चुंगी हिसार पर नेशनल हाईवे पर बने कट से बस को बस स्टैंड की तरफ मोड़ दिया। दिल्ली की तरफ से बाजरे से भरा ट्रक ट्राला आ रहा था। अचानक बस के सामने आने से ट्रक चालक अपनी गाड़ी पर कंट्रोल नहीं कर पाया और उसकी टक्कर बस से हो गई। ( Punjab roadways bus truck accident Hisar )

टक्कर इतनी जबरदस्ती की बजरी से भरा ट्रक बस के कंडक्टर साइड पलट गया और ट्रक से बजरी बस के अंदर जा पहुंची। टक्कर इतनी भयावह थी कि बस कंडक्टर साइड से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जिसकी वजह से बस में सवार करीब डेट दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बस की खिड़कियां ट्रक की चपेट में आने से खुल नहीं पाई। राहगीरों ने बस में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए बस किसी से तोड़कर बाहर निकाला।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ी तुरंत ही मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। सड़क के बीचों बीच बस और ट्रक की टक्कर से हाईवे पर जाम लग गया। जिस समय हादसा हुआ उसे समय बताया जा रहा है कि एक गाड़ी भी सड़क क्रॉस करने के लिए खड़ी हुई थी गाड़ी चालक ने बताया कि अगर ट्रक चालक अपने ट्रक पर कंट्रोल करने का प्रयास नहीं करता तो वह भी उसकी चपेट में आ जाते। लेकिन ट्रैक्टर लगे अपनी गाड़ी को कंट्रोल करने का पूरा प्रयास किया। परंतु बस चालक की गलती के कारण हादसा हो सकता था। शुक्र है कि इस हादसे में जन नानी नहीं हुई।


स्कॉर्पियो गाड़ी की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, टक्कर लगते ही हवा में उछला युवक,