Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar City News : सडक़ निर्माण कार्यों का कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा और मेयर प्रवीण पोपली ने किया उद्घाटन

0 minutes, 4 seconds Read

Hisar City Road Project word 11

Hisar City News : हिसार शहर में विकास कार्यों की गति लगातार तेज होती जा रही है। नगर निगम द्वारा प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाने तथा सडक़ ढांचे को उन्नत करने के उद्देश्य से कई परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में वार्ड 11 में 98.39 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाले सडक़ों के निर्माण कार्य का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा और मेयर प्रवीण पोपली ने किया।

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने अपने संबोधन में कहा कि सातरोड़ क्षेत्र के लोगों ने जो विश्वास और स्नेह उन्हें दिया है, सरकार उसे विकास कार्यों के माध्यम से वापस लौटाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय जो वादे बुनियादी सुविधाओं से संबंधित किए गए थे, उन्हें पूरा करने की दिशा में सरकार तेजी से कार्य कर रही है।

 

उन्होंने बताया कि 98.39 लाख रुपये की लागत से गांव सातरोड़ में लगभग 25 गलियों को इंटरलॉक टाइल्स और सीसी रोड के रूप में विकसित किया जाएगा, जो क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती प्रदान करेगी। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सडक़ निर्माण से पहले पेयजल और सीवरेज लाइनों की स्थिति का पूरी तरह निरीक्षण किया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या न आए। जहां पर अभी तक लाइनों का बिछाव नहीं हुआ है, वहां जल्द से जल्द प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। ( Hisar News Today )

 

उन्होंने कहा कि सरकार विकास के साथ-साथ सामाजिक योजनाओं पर भी तेजी से कार्य कर रही है, चाहे वह लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपये की आर्थिक सहायता हो या ग्रामीण इलाकों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की बाते हो। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार अपने वादों को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों की गति आगे भी जारी रहेगी। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। पेयजल, नालों, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई और नागरिक सुविधाओं से संबंधित मुद्दों पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की सार्वजनिक समस्या लंबित नहीं रहनी चाहिए और जनहित से जुड़े कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अपने संबोधन में मेयर प्रवीण पोपली ने कहा कि नगर निगम शहर के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करवा रहा है। सातरोड़ क्षेत्र में लगभग एक करोड़ की लागत से 25 नई इंटरलॉक और सीसी सडक़ों का कार्य शुरू किया गया है, जो क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वार्ड में जो भी शेष कार्य रह गए हैं, उन्हें भी प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाएगा। मेयर ने कहा कि वार्डवासियों की मांग पर गांव के प्रमुख चौकों पर हाईमास्ट लाइट लगाने के निर्देश भी अधिकारियों को दे दिए गए हैं, ताकि शाम के समय भी लोगों को बेहतर रोशनी और सुरक्षा मिल सके।

इस अवसर पर पार्षद नरेश ग्रेवाल, मनोनीत पार्षद सुरजीत सैनी, पार्षद प्रतिनिधि विजेंद्र शर्मा, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, राजेंद्र फौगाट, विकास सातरोडिय़ां, एक्सईएन जयबीर डूडी, एमई अमित बेरवाल, जेई अंकुर चौहान, सीएसआई राजकुमार, जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन बलकार रेड्डू, एसडीओ संजय दूहन सहित वार्ड 11 और गांव सातरोड़ के अनेक गणमान्य नागरिक और महिलाएं उपस्थित रहीं।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *