Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar Crime News : लिफ्ट लेने के बहाने नगदी और जरूरी कागजात चोरी; हांसी से युवती गिरफ्तार

0 minutes, 5 seconds Read

 

Hisar Crime News : गाड़ी चालक से बीमारी का बहाना बनाकर लिफ्ट लेकर नगदी व जरूरी कागज चोरी करने का मामला सामने आया है। हिसार पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।

 

Hisar crime News : Haryana Evening News Today

हिसार के सेक्टर 13 निवासी सुभाष ने सिटी थाना हिसार पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 दिसंबर की शाम को वह अपनी दुकान को बंद करके घर जा रहा था कि जब वह अपनी गाड़ी में प्रजा चौक पर पहुंचा तो वहां पर एक युवती ने गाड़ी रोकने का इशारा किया। गाड़ी रोकी तो युवती ने बीमारी का बहाना बनाकर उस गाड़ी में लिफ्ट ले ली। ( Latest News Hisar

 

सुभाष ने आरोप लगाते हुए कहा कि युवती ने उससे सुशीला भवन तक छोड़ने का अनुरोध किया। उसने उसे सुशीला भवन पर छोड़ दिया। कुछ देर बाद जब गाड़ी के डैशबोर्ड में रखे रुपए और कागजात संभले तो वह गायब थे। सुभाष ने इसकी शिकायत तुरंत थी सिटी थाना पुलिसको दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी। 

हिसार सिटी थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़ित व्यक्ति द्वारा बताए गए होली के मुताबिक और तकनीकी सहायता से आरोपित युवती की पहचान की और उसे काबू कर लिया पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई महिला की पहचान हांसी शहर के चार कुतुब गेट निवासी अंजलि के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ के बाद अंजलि को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।

 

इस संबंध में जांच अधिकारी अनुमान से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि लिफ्ट लेकर गाड़ी के डैशबोर्ड से नगदी और जरूरी कागज चोरी करने के मामले में एक युति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक की हिरासत में जेल भेज दिया है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *