Verification: eefe237ed2c24d7f

हिसार पुलिस सेवानिवृत्त कर्मियों का विदाई समारोह: DSP ने किया सम्मानित; Latest News Hisar

0 minutes, 7 seconds Read

 

Latest News Hisar : हिसार में साल 2025 के आखिरी दिन सेवानिवृत्त हो रहे Hisar police कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर हिसार पुलिस के DSP ने सेवानिवृत्त होने वाले सभी मुलाजिमों को सम्मानित किया।‌

 

Hisar police employees retirement: latest News Hisar

हिसार पुलिस में विभिन्न पदों पर कार्यरत पुलिस मुलादीन साल 2025 के आखिरी दिन 31 दिसंबर को अपनी सालों की ड्यूटी पूरी करके सेवानिवृत हो गए। हिसार पुलिस लाइन के मेस में आयोजित विदाई समारोह कार्यक्रम में उप अधीक्षक बरवाला ( DSP Barwala ) सुश्री श्रद्धा सिंह ने कार्यक्रम में शिरकत की और सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान को याद किया।

सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी:

निरीक्षक (INSP) जयबीर सिंह

निरीक्षक (INSP) रामेश्वर

निरीक्षक (INSP) अमरदीप

उप निरीक्षक (SI) बाली राम

सहायक उप निरीक्षक (SI) इंद्रजीत

सहायक उप निरीक्षक (SI) जगदीश राज

मुख्य सिपाही (HC) जसबीर

समारोह में पुलिस उप अधीक्षक श्रद्धा सिंह ने कहा कि इन अधिकारियों ने अपने सेवाकाल के दौरान कर्तव्यपरायणता, अनुशासन और निष्ठा के साथ Haryana Police Department की गरिमा को बढ़ाया है। उनके अनुभव और सेवाएं हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगी। उन्होंने हिसार पुलिस की ओर से सभी सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों को उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *