Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar Crime News : आदमपुर में चाकू के बल पर लूट, स्कूटी सवार युवक से छीने मोबाइल फोन और रुपए

0 minutes, 6 seconds Read

Hisar Crime News,  Robbery at knife point in Adampur, mobile phone and money snatched from youth riding scooter

 

Adampur Hisar News : हिसार जिले के आदमपुर से स्कूटी पर अपने गांव मोहब्बतपुर जा रहे कार चालक का तीन अज्ञात युवकों ने चाकू के बल पर मोबाइल फोन छिन लिया। बाद में बदमाशों ने चाकू गर्दन पर लगाकर पासवर्ड पूछ चालक के खाते से 15 हजार 100 रुपए निकाल लिए। आदमपुर पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव मोहब्बतपुर निवासी सुशील ने बताया कि वह गांव आदमपुर में झमनलाल की गाड़ी चलाता है। बुधवार रात को करीब 8 बजे झमन लाल के घर पर गाड़ी खड़ी करके उनकी स्कूटी लेकर अपने गांव मोहब्बतपुर जा रहा था। जब वह भादरा रोड पर एक होटल के पास पहुंचा तो पीछे से एक बाइक पर तीन अनजान लड़के आए उनमें से एक लड़के ने उसकी स्कूटी के लात मारी जिस कारण वह नीचे गिर गया फिर तीनों लड़कों ने उसे पकड़ लिया।

एक लड़के ने चाकू निकालकर उसकी गर्दन पर लगा दिया और दो लड़कों ने उसकी जेब से दो मोबाइल फोन निकाल लिए। इनमें एक की पेड फोन था और उसे जान से मारने की धमकी देकर फोन व गुगल पे के पासवर्ड ले लिए। वह लड़के को धक्का देकर होटल की तरफ भागा और अपनी जान बचाई।

होटल संचालक ने फोन करके पुलिस को बुलाया। लड़कों का चाकू वहीं पर गिर गया व एक लड़के की टोपी गिर गई जो पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। गुरुवार को उसने खाता चैक करवाया तो उसमें से 15 हजार 100 रूपये की नकदी गायब थी।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *