Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar Crime News : मकान का ताला तोड़ दिनदहाड़े घर में घुसा चोर, हांसी गोदाम से सामान चोरी

0 minutes, 9 seconds Read

Hisar Crime News: thief broke into the house in broad daylight by breaking the lock of the house, stole goods from Hansi warehouse

हिसार में नगदी सहित अन्य सामान चुराकर मौके से फरार, हांसी में गोदाम में चोरों ने लगाई सेंध


Haryana News Today : हिसार शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं मकान का ताला तोड़कर घर में घुस जाते हैं और चोरी की वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं, पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने के बड़े-बड़े दावे तो करती है परंतु पुलिस चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने में पूरी तरह से नाकाम काम साबित हो रही है। रविवार को हिसार की एक कॉलोनी में दिनदहाड़े चोर घर पर लगे ताले को तोड़कर मकान में घुस गए और चोरी की वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग गए। वहीं हांसी शहर के गोदाम में भी चोरी होने का मामला सामने आया है।

photo 17294661136797645800424321244637

हिसार शहर की पुरानी सब्जी मंडी के पास स्थित ढ़ाणी श्यामलाल में किराए के मकान में रहने वाली शोभा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 अक्टूबर रविवार को वह दिन में किसी कार्य से बाहर गई हुई थी और अपने मकान पर ताला लगाकर ठीक तरह से बंद करके गई थी। लेकिन जब वह वापस घर आए तो देखा कि उसके मकान का ताला टूटा हुआ है और जब अंदर जाकर देखा तो घर के अंदर कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था।

शोभा ने बताया कि जब उसने अपने कमरे के अलमारी और संदूक के अंदर रखे समान चेक किया तो पता चला कि उसके घर के अंदर रखे 20000 की राशि, मकान के कागजात, एक तबीजी, और अन्य जरुरी कागजात को कोई अज्ञात चोर पीछे से चोरी करके ले गया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

जब उसने पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फोटो चेक की तो पता चला कि उसके पीछे उसके मकान का ताला तोड़कर भारत नगर निवासी पवन उर्फ पुंदी करीब 2:00 बजे उसके घर में घुसा है और घर के अंदर रखे सामान को चोरी करके ले गया है।

वहीं मुलतान कालोनी हांसी निवासी सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मैने शान्ति वटीका मुलतान कालोनी मे मेरे गोदाम से रात को समय करीब 12.30 AM पर 1 जुसर ,1यो स्टेपलाईजर , 18 बडल फिटीग तार , तीन पखे , पांच पेटी पेट , एक रेडियो PHILIPS कम्पनी का व एक बैग जिसमे मेरे भाई अंशुल के जरुरी कागजात व 7-8 फैन्सी लाईट व 10-12 पितल की टुटीया व अन्य बिजली का सामान कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *