Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar-Delhi Highway Accident : महम सड़क हादसे में एक की मौत, बरवाला से जा रहा था रोहतक

0 minutes, 10 seconds Read

Hisar-Delhi Highway Accident: One person died in Meham road accident

Meham Rohtak News Today : हिसार दिल्ली हाईवे ( Hisar Delhi highway) पर रोहतक जिले के महम चौबीसी के गांव बलंभा गांव के पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास फारचुर्नर गाड़ी सड़क के बीचों-बीच बने डिवाइडर को क्रॉस करते हुए एक TATA ACE गाड़ी से जा टकराई। जिसके कारण टाटा एस गाड़ी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही महम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मिली जानकारी के मुताबिक बरवाला के मधुबन कॉलोनी का रहने वाला सुशील कुमार अपनी Tata Ace गाड़ी में सामान लोड करके रोहतक जा रहा था कि जब वह हिसार दिल्ली नेशनल हाईवे पर महम चौबीसी के गांव बलंभा के पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास पहुंचा तो दिल्ली की तरफ से एक टोयोटा फॉर्च्यूनर गाड़ी अनियंत्रित होकर दिल्ली हिसार हाईवे के बीचों बीच बने डिवाइडर को क्रॉस करते हुए रॉन्ग साइड आ गई और हांसी से रोहतक जा रही टाटा एस गाड़ी से जा टकराई। इस सड़क हादसे में टाटा ऐस गाड़ी चालक बरवाला निवासी सुशील कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही महम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी समर्थन के परिजन अस्पताल पहुंचे। महम थाना पुलिस को दिए बयान में बरवाला निवासी अनिकेत वो अपने पिता का अकेला पुत्र है। उसके पिता ने TATA ACE NO. HR 39E 1827 ले रखी है और लोडिंग का काम करता है। सोमवार 11 नवंबर 2024 को सुबह 4 बजे बरवाला से माल भरकर रोहतक की तरफ जा रहे थे। सुबह करीब 6 बजे मेरा पिता अपनी गाडी को लेकर NH-9 पर पंचमुखी हनुमान मंदिर बहलम्बा मोड़ पर पहुंचा तो एक टोयटा फारचुर्नर रंग सफेद जिसका नबर HR44J0786 गाड़ी दिल्ली से महम की तरफ जा रही थी जिसके चालक ने गाडी को गफलत व लापरवाही से चलाकर NH-9 पर बने डिवाईडर को लांग(क्रास) करके मेरे पापा की गाड़ी TATA ACE HR 39E 1827 मैं सीधी टक्कर मारी जिससे मेरे पिता की मौके पर ही मौत हो गई।

महम थाना पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर फॉर्च्यूनर गाड़ी के चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *