Hisar Kirtan Graminon ne jalghar par jada taala
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Hisar News Today: पानी की किल्लत से परेशान किरतान गांव के ग्रामीणों ने जलघर पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि नहर में 3 दिन से पानी चल रहा है, सिर्फ 4 दिन और नहर में पानी चलना है। लेकिन आज तक उनके गांव के टैंक में सिर्फ 3 फीट पानी इकट्ठा हो सका है। 15 दिन से गांव में पानी सप्लाई नहीं दी गई है। ग्रामीणों द्वारा प्रदर्शन करने के बाद विभाग ने पंप हाउस की मोटर चालू करवाई। पानी सप्लाई नहीं होने के कारण ग्रामीणों को एक हजार प्रति टैंकर के हिसाब से पानी खरीदना पड़ रहा है। बीते साल इस बारे में नलवा हलके के विधायक रणधीर पणिहार को समस्या बताई थी लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ है।
स्थानीय निवासी किसान नेता सुरेन्द्र आर्य ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सीसवाला हेड पर पर्याप्त पानी नहीं होने के कारण मोटर नहीं चल सकती थी। अगर इस बालसमंद ब्रांच नहर में से हांसी-जींद को पानी देने से पहले ही यहां पीने का पानी नहीं पहुंच रहा है तो इन शहरों को पानी देने का बाद हालात और ज्यादा खराब होंगे।
पेयजल प्रोजेक्ट की विफलता के कारण पुरानी लाइनों से पानी सप्लाई
गोरछी गांव वासी अनिल ने बताया कि उनके गांव तक इस पंप हाउस से लाइन दबाई गई है, लेकिन आज तक इस लाइन से टैंक नहीं भरे हैं। ये लाइन चालू होने के बाद पुरानी लाइन का कनेक्शन नहर से हटाना था लेकिन इस प्रोजेक्ट के फेल होने के कारण अभी तक पुरानी लाइन से काम चल रहा है।












