Verification: eefe237ed2c24d7f

हिसार लुधियाना ट्रेन रद्द, यात्रियों को इतने दिनों तक उठानी होगी परेशानी, ये है वजह

0 minutes, 11 seconds Read

Hisar Ludhiana train cancelled list 2025

 

Hisar Ludhiana News :  उत्तर रेलवे के दोबारा लुधियाना यार्ड में विकास कार्यों के चलते ( Hisar Ludhiana train cancelled ) हिसार से लुधियाना व हिसार से होकर लुधियाना जाने वाली कई ट्रेनों को करीब 3 महीने के लिए रद्द किया गया है। रेलवे के अधिकारियों ने रद्द ट्रेन की जानकारी दी है। ताकि यात्री इस दौरान ट्रेनों को छोड़कर दूसरे वाहनों के सहारे अपने गंतव्य तक पहुंच सके।

 

उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि फिरोजपुर मंडल के सानेहवाल अमृतसर रेलखंड के मध्य स्थित लुधियाना स्टेशन के लुधियाना यार्ड में पुनर्विकास कार्य के लिए ब्लाक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसवाएं प्रभावित रहेंगी। ( Hisar to Ludhiana train cancel list 1st December 2025 to 23 February 2026 )

गाड़ी संख्या 54603 हिसार-लुधियाना सवारी गाड़ी जो दिनांक एक दिसंबर से 23 फरवरी तक 85 ट्रिप रद रहेगी। गाड़ी संख्या 54604 लुधियाना हिसार एक दिसंबर से 23 फरवरी तक 85 ट्रिप रद रहेगी। गाड़ी संख्या 54605 चूरू-लुधियाना सवारी गाड़ी एक दिसंबर से 23 फरवरी तक 85 ट्रिप रद रहेगी। गाड़ी संख्या 54606 लुधियाना- हिसार सवारी गाड़ी एक दिसंबर से 23 फरवरी तक 85 ट्रिप रद रहेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 56635 हिसार-लुधियाना सवारी गाड़ी एक दिसंबर से 23 फरवरी तक 85 ट्रिप रद रहेगी। गाड़ी संख्या 54634 लुधियाना-भिवानी एक्सप्रेस रेलसेवा दो दिसंबर से 24 फरवरी तक 85 ट्रिप लुधियाना के स्थान पर हिसार से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा लुधियाना-हिसार के मध्य आंशिक तौर पर रद रहेगी। ( Ludhiana Hisar train cancel list 1st December 2025 to 23 February 2026 )

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *