Hisar mandalayukt Ashok Garg jalbharav gaon dora
Hisar News : मंडलायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने शनिवार को जिले के गांव खरड़, खोखा, खरकड़ी, घिराय, खानपुर, सिंधड़ व सिंघवा राघो का दौरा कर वहां हुई भारी बारिश और ड्रेन टूटने से उत्पन्न जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से अब तक किए गए प्रबंधों की विस्तार से जानकारी भी ली।

Hisar mandalayukt ने प्रभावित क्षेत्रों में जलभराव से ग्रामीणों को हो रही समस्याओं को गंभीरता से लिया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पानी की निकासी के लिए हर संभव कदम तुरंत उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है कि प्रभावित गांवों से पानी की निकासी शीघ्र कर लोगों को राहत उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खड़े पानी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है और साथ ही जलजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सबसे पहले प्राथमिकता के आधार पर मुख्य मार्गों और आबादी वाले हिस्सों से पानी निकाला जाए, ताकि लोगों की आवाजाही और जरूरी कार्य बाधित न हों। मंडलायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पानी निकासी के लिए जहां भी जरूरत हो वहां अतिरिक्त मोटर पंप लगाकर पानी की निकासी तेज गति से की जाए। साथ ही, उन्होंने बिजली विभाग और स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए।

Hisar mandalayukt ने कहा कि जलभराव वाले इलाकों में बिजली आपूर्ति का प्रबंधन सतर्कता से किया जाए और स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांवों में जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करें ताकि बीमारियों को फैलने से रोका जा सके। इस दौरान ग्रामीणों ने मंडलायुक्त को अवगत करवाया कि भारी बारिश और ड्रेन टूटने से पानी खेतों और घरों में भर गया है। इस पर मंडलायुक्त ने आश्वासन दिया कि प्रशासन हर संभव मदद उपलब्ध कराएगा और राहत कार्यों में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मंडलायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि तत्परता से जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी की निकासी कर नागरिकों के समक्ष आ रही समस्याओं को दूर किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि कार्य में ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और प्रत्येक जिम्मेदार अधिकारी को अपने स्तर पर पूरी तत्परता से काम करना होगा।
हिसार में दर्दनाक हादसा, जीजेयू छात्र सहित दो की मौत,
जींद जिले की छात्रा ने हॉस्टल में लगाया फंदा, पुलिस जांच में जुटी,