![]() |
| आजाद नगर पुलिस थाना हिसार। |
हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़
Hisar Missing Case Today : आजाद नगर थाना क्षेत्र से एक बाहरवीं कक्षा का छात्र अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस ने छात्र की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं बरवाला में मायके आई एक विवाहिता अपने बच्चे को एक स्कूल के पास छोड़ अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई।
पुलिस को दी शिकायत में आजाद नगर शास्त्री नगर निवासी मिनाक्षी बताया कि उसका बेटा भूपेन्द्र सोनी बाहरवीं कक्षा में पढ़ता था। वो शुक्रवार की शाम को करीब साढ़े 4 बजे साईकिल पर सवार होकर महावीर स्टेडियम में हर रोज की तरह खेलने के लिए गया था। लेकिन देर शाम तक वापिस घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने स्टेडियम में उसका पता किया। जहां से मालूम हुआ कि वो स्टेडियम में भी खेलने के लिए नहीं पहुंचा। उन्होंने अपने स्तर पर काफी तलाश की। परंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है।
मां ने ससुराल जाने के लिए बेटी को बस में बैठाया, बेटी अपने बच्चे को स्कूल के पास छोड़ लापता
बरवाला की ताजा खबर : बरवाला थाना क्षेत्र से एक विवाहिता अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने विवाहिता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि उसकी बेटी शादीशुदा है और उसके एक बेटा भी है। वो उसके पास अपने मायके आई हुई थी। 7 मई को उसने अपनी बेटी व दहौते को दवाई दिलवाकर ससुराल जाने के लिए बस में बैठा दिया था। लेकिन उसकी बेटी ससुराल जाने की बजाय अपने बच्चे को गर्ल स्कूल के पास छोडक़र कहीं चली गई। जब बच्चा घर आया तो उसे इसका पता चला। उन्होंने अपने स्तर पर काफी तलाश की। परंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा।
पति को सोता छोड़ पत्नी लापता, मामला दर्ज
अग्रोहा की ताजा खबर : अग्रोहा थाना क्षेत्र के गांव से एक विवाहिता अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि 9 मई की रात को वो अपनी पत्नी के साथ घर में सोया हुआ था। रात को उसकी पत्नी बिना कुछ बताए कहीं पर चली गई। नींद खुलने पर उन्होंने उसकी काफी खोज की। परंतु उसका कहीं से कोई सुराग नहीं लगा। अग्रोाहा थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
ये खबरें भी पढ़ें:-
मय्यड़ में बोले जेपी : जजपा-इनेलो को वोट देने का कोई फायदा नहीं ये दोनों ही भाजपा की बी पार्टी ,
विधायक जोगीराम सिहाग के आवास के बाहर से बाइक सहित बरवाला, अग्रोहा से तीन बाइक चोरी,
अग्रोहा मैडीकल कॉलेज से पुलिस कर्मियों की आंखों में धूल झोंककर हवालाती फरार,
शादी के 7 दिन बाद नई नवेली दुल्हन बनी जिला ऑफिसर ! New bride becomes district officer after 7 days of marriage,
Breaking News Haryana : माजरा में विरोध तो उचाना में नैना चौटाला के काफिले पर हमला, कई लोग घायल,
किसान व मजदूर के साथ हुए अत्याचार का बदला लेने का सही समय – अभिमन्यु कोहाड़ ,
कैथल में अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत,
Hisar News Today, तमंचा दिखाते समय चली गोली, गोली लगने से युवक की मौत, चचेरा भाई घायल
