Hisar News: Bikers created panic in Hisar late night, fired stones at houses
कैंप चौक व हाउसिंग बोर्ड कालोनी में बाइकर्स की दहशत, पथराव, फायरिंग
हरियाणा न्यूज हिसारः शहर के मुख्य चौराहे कैंप चौक और सेक्टर 15 स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी में दो बाइक पर सवार युवकों ने दहशत फैला दी। इन युवकों ने पहले कैंप चौक पर दुकान पर पथराव किया फिर हाउसिंग बोर्ड में एक घर पर पथराव किए। हाउसिंग बोर्ड में इन बाइकर्स ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। फायरिंग करने के बाद शोर मचाते हुए यह सभी फरार हो गए। घटना शुक्रवार शनिवार की रात्रि करीब 2 बजे की बताई जा रही है। इस दौरान कंवरभान का परिवार घर में सोया हुआ था। गोली चलने और पथराव की सूचना मिलने के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस को पीड़ितों ने शिकायत दे दी है।
पुलिस के अनुसार कैंप चौक पर एक दुकान पर बाइक सवार युवकों ने पथराव कर दिया। इस पर दुकानदार को पता चला तो पुलिस को सूचित किया। उसी समय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दिया। कैंप चौक पर पथराव के बाद बाइक सवार युवक हाउसिंग बोर्ड कालोनी स्थित मकान नंबर 1277 पर पथराव किया। दुर्गा पार्क के पास युवकों ने फायरिंग की। पुलिस ने मौके से एक खोल बरामद किया है। पुलिस की तरफ से मामले की जांच की जा रही है। वहीं पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी है।