Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar News in Hindi : हिसार जिले की ताजा खबरें हिंदी में, ग्रामीण महिलाओं ने संभाली कमान

0 minutes, 10 seconds Read

Hisar News in Hindi 24 December 2025

 

नाडा गाँव में महिलाओं ने संभाली कमान: डेयरी से आय, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत (ग्रामीण) पर खुला संवाद

whatsappimage2025 12 24at142927635144619988497

Hisar News in Hindi : किसान दिवस के अवसर पर लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास), हिसार के विस्तार शिक्षा निदेशालय द्वारा कुलपति प्रो. (डॉ.) विनोद कुमार वर्मा के दिशा-निर्देशन तथा विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. गौतम के मार्गदर्शन में गाँव नाडा में एक विशेष जागरूकता एवं संवादात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर डेयरी, आजीविका और आत्मनिर्भरता से जुड़े विषयों पर खुलकर संवाद किया।

कार्यक्रम में डॉ. सरिता ने कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय कृषि और पशुपालन की असली ताकत ग्रामीण महिलाएं हैं। उन्होंने बताया कि पशुओं की देखभाल, दुग्ध उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विपणन में महिलाओं की भागीदारी परिवार की आय बढ़ाने में निर्णायक भूमिका निभाती है। वैज्ञानिक डेयरी प्रबंधन अपनाने से महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं। उन्होंने विकसित भारत – रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) पर भी विस्तार से जानकारी दी।

माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) विनोद कुमार वर्मा ने अपने संदेश में कहा कि विश्वविद्यालय का निरंतर प्रयास है कि ग्रामीण महिलाओं को वैज्ञानिक ज्ञान, प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभा सकें।

विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. गौतम ने अपने  संदेश में  कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को आधुनिक पशुपालन तकनीकों, सरकारी योजनाओं और आजीविका के नए अवसरों से जोड़ना निदेशालय की प्राथमिकता है। भविष्य में भी गाँव-गाँव जाकर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम में सहभागी महिलाओं ने इसे ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी बताया। महिलाओं ने कहा कि अब डेयरी केवल परंपरा नहीं, बल्कि आय, रोजगार और आत्मनिर्भरता का एक मजबूत माध्यम बन रही है। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने विश्वास जताया कि ऐसे संवादात्मक कार्यक्रम उन्हें आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की नई दिशा देते हैं।

जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. निलेश ने कहा कि डेयरी उद्यम महिलाओं के लिए कम लागत में अधिक आय देने वाला सशक्त माध्यम है। यदि महिलाएँ प्रशिक्षण, तकनीक और योजनाओं का सही उपयोग करें, तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिल सकती है।

 

पोषण भी पढ़ाई भी प्रशिक्षण शिविर का हुआ सफल समापन, 900 से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हुई प्रशिक्षित


Hisar News Today in Hindi : महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम के अंतर्गत चलाए गए प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को राजगढ रोड स्थित संत कबीर छात्रावास में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। शिविर में जिले की 900 से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजू राणा के मार्गदर्शन में हुआ।

24diprophoto032900349692152445267

 


जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजू राणा ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष जोर दिया गया। गौरतलब है कि इस प्रशिक्षण शिविर की शुरूआत 8 दिसंबर से हुई थी। उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को यह समझाया गया कि कैसे पोषण और प्रारंभिक शिक्षा को एक-दूसरे से जोडक़र बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास को मजबूत किया जा सकता है। प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को दैनिक गतिविधियों, खेलों, कहानियों और स्थानीय संसाधनों के माध्यम से बच्चों को सीखने के लिए प्रेरित करने के व्यावहारिक तरीके भी सिखाए गए।

 

 

उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र केवल पोषण का केंद्र ही नहीं, बल्कि बाल शिक्षा की पहली पाठशाला हैं। पोषण भी पढ़ाई भी पहल के माध्यम से बच्चों में सीखने की रुचि विकसित करने, स्कूल के लिए तैयार करने तथा उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका को और अधिक सशक्त किया गया। प्रशिक्षण के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप 0-3 एवं 3-6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया गया।

 


प्रशिक्षण सत्रों का संचालन रॉकेट लर्निंग टीम से महिमा शर्मा एवं निशी मोर के सहयोग से किया गया। सत्रों में संतुलित पोषण, कुपोषण की पहचान एवं प्रबंधन, बच्चों के पहले 1000 दिनों के महत्व, खेल-आधारित शिक्षण पद्धति, सकारात्मक एवं सुरक्षित वातावरण निर्माण जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा माता-पिता एवं समुदाय की भूमिका, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पोषण और शिक्षा के आपसी संबंध तथा गतिविधि-आधारित शिक्षण की आवश्यकता पर भी गहन चर्चा की गई। प्रशिक्षण के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई और सीखी गई जानकारियों को व्यवहार में लाने का संकल्प लिया।


इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उकलाना डब्ल्यूसीडीपीओ सरिता, नारनौंद से अनीता दलाल, हिसार प्रथम से सत्याबाला, हांसी द्वितीय से सुदेश राणा, अग्रोहा से अनीता खुराना, बरवाला से सविता तथा आदमपुर से सुमन पाहुजा, नारनौंद से सुनीता दुहन सहित जिले के सुपरवाइजरों का सराहनीय सहयोग रहा।

सुशासन दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा रहेंगे मुख्य अतिथि

Latest News Hisar in Hindi : हिसार उपायुक्त महेंद्र पाल ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को प्रत्येक वर्ष प्रदेश सरकार द्वारा सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में जिला सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   कार्यक्रम में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सुशासन पुरस्कार से सम्मानित जाएगा।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।  नलवा विधायक रणधीर पनिहार,   हिसार विधायक सावित्री जिंदल, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ कमल गुप्ता, पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई, पूर्व मंत्री अनूप धानक भी सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *