---Advertisement---

Hisar News Live : सिरसा चंडीगढ़ मार्ग पर जाम, उकलाना में किसानों ने लगाया जाम, किसानों ने दी चेतावनी

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---


Hisar News Live: Sirsa Chandigarh road blocked, farmers blocked the road in Uklana, farmers gave warning

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धान की खरीद ना होने से परेशान किसानों ने लगाया जाम

Haryana News Today : धान की फसल की सरकारी खरीदना होने से परेशान उकलाना में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अनाज मंडी से निकलकर सिरसा चंडीगढ़ हाईवे पर जाम ( Sirsa Chandigarh road blocked, farmers blocked the road in Uklana) लगा दिया। किसानों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि चुनाव से पहले तो सरकार MSP देने को लेकर बड़े-बड़े वादे कर रही थी लेकिन चुनाव में जीत मिलते ही सरकार अपने वायदे से मुकर रही है। जाम लगने की सूचना मिलते ही उकलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझने का प्रयास किया लेकिन किसान अपनी बातों पर अड़े रहे।

उकलाना अनाज मंडी के सामने सिरसा चंडीगढ़ हाईवे पर जाम लगाए हुए किसान।

किसानों ने कहा भाजपा सरकार की 24 फसलों को एमएसपी का वायदा निकला जुमला 

किसानों ने कहा कि एक तरफ तो प्रदेश के मुख्यमंत्री भाजपा सरकार द्वारा 24 फसलों को map पर खरीदने का वादा करते हैं और कहते हैं कि धान की फसल का भी दाना दाना एसपी पर खरीदा जाएगा। परंतु उकलाना के अनाज मंडी में उन्हें अपनी फसल लेकर आए हुए 10 से 15 दिन हो चुके हैं और उनकी फसल को कोड़ियों के भाव खरीदा जा रहा है। किसानों ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित सरकारी मूल्य पर उनकी फसल की खरीदना करके मिल मालिक उनकी फसल को 1900 रुपए से लेकर 2100 रुपए तक खरीद कर सरकार और किसानों को चूना लगा रहे हैं। जिसके कारण किसानों को 200 से लेकर 400 रुपए से अधिक का नुकसान प्रति किलोमीटर उठाना पड़ रहा है। ऐसे में किसानों को एम एस पी देने का वायदा भाजपा का जुमला लग रहा है। 

उकलाना में सिरसा चंडीगढ़ हाईवे पर जाम लगाए हुए किसान अपनी पीड़ा बताते हुए।

किसान बोले ना अधिकारी सुन रहे हैं और ना ही कोई नेता सुध लेने आया 

किसानों ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार आ गई है और अब किसानों की पीड़ा को सुनने वाला ना ही तो कोई अधिकारी सामने आ रहा है और ना ही कोई नेता मंडी में उनकी सुध लेने के लिए पहुंच रहा है। किसानों ने कहा कि राइस मिल मालिक और अधिकारियों की मिली भगत के कारण किसानों की धान की फसल मिल मालिक मनमर्जी रेटों पर खरीद रहे हैं जिसके कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है और उनके ना सुनने के कारण किसान परेशान हो चुका है। इसी परेशानी के चलते आज उन्होंने उकलाना में सिरसा चंडीगढ़ हाईवे पर जाम लगा दिया।

 

पुलिस ने किया किसानों को समझाने का प्रयास, किसानों ने दी चेतावनी 

जाम लगने की सूचना मिलते ही उकलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझने का प्रयास किया तो किसानों ने कहा कि अधिकारियों द्वारा बार-बार आश्वासन देने के बावजूद भी उनकी फसल को एमएसपी पर नहीं खरीदा जा रहा और अधिकारी उन्हें केवल अपने कार्यालय से चला करने के लिए झूठे आश्वासन दे रहे हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी फसल को सरकारी रेट पर नहीं खरीदा गया तो वह सिरसा चंडीगढ़ हाईवे ही नहीं बल्कि हिसार चंडीगढ़ हाईवे पर भी जाम लगा देंगे और समाचार लिखे जन्म तक किसानों ने जाम नहीं खोला था।

 

नारनौंद में धान की खरीद न होने से किसान परेशान : Farmers are worried due to non-purchase of paddy in Narnaund

नारनौंद में धान की खरीद न होने से किसान परेशान : Farmers are worried due to non-purchase of paddy in Narnaund

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हरियाणा मौसम समाचार: बारिश ने तोड़ा 9 साल का रिकॉर्ड, 10 दिन में सबसे ज्यादा बारिश; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

August 11, 2026

रोहतक में मिला पानीपत के व्यक्ति का शव: जेएलएन नहर से शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी

August 10, 2026

टोहाना पुलिस की छापेमारी, नन्हेड़ी गांव से महिला नशा तस्कर काबू, हेरोइन बरामद

August 9, 2026

फतेहाबाद मर्डर केस में भिवानी से एक गिरफ्तार, हमले में भिवानी का युवक घायल

August 9, 2026

Breaking News Hisar: हिसार पुलिस एनकाउंटर में तीन बदमाश काबू, अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में बिहार के बदमाश सहित दो घायल

August 9, 2026
Fatehabad News: ‘सावन के रंग, कवियों के संग’ ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में दो दर्जन से अधिक कवियों ने बांधा समां

Fatehabad News: ‘सावन के रंग, कवियों के संग’ ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में दो दर्जन से अधिक कवियों ने बांधा समां

August 8, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer