Hisar News Today: Ambulance driver absconds leaving patient admitted in private hospital in government hospital
मरीज को सरकारी अस्पताल में छोड़कर भागने पर परिजनों ने निजी अस्पताल पर लगाया आरोप
![]() |
| मरीज को स्वास्थ्य कर्मी उपचार के लिए अस्पताल में लेकर जाते हुए। |
परिजनों के अस्पताल पहुंचने तक मरीज पहुंच चुका था अग्रोहा मैडीकल कॉलेज
हरियाणा न्यूज हिसार : निजी अस्पताल में उपचाराधीन एक मरीज को एंबुलेंस चालक आनन-फानन में लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचा और जब मरीज को स्वास्थ्य कर्मी स्ट्रेचर पर उतार एमरजैंसी में लेकर जाने लगे तो चालक एंबुलेंस सहित वहां से फरार हो गया। परिजनों का कहना है कि हमारे को बिना बताए निजी अस्पताल के डॉक्टर ने यह कारनामा किया है।
परिजन जब तक मामला जानकर सिविल अस्पताल में पहुंचे, तब तक मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर सरकारी एंबुलेंस से अग्रोहा मैडीकल कॉलेज में पहुंचाया जा चुका था। परिजनों ने निजी अस्पताल के डॉक्टर के प्रति रोष जाहिर करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।
बताया जा रहा है कि 11 बजे के बाद निजी अस्पताल की एक एंबुलैंस चालक मरीज को लेकर सिविल अस्पताल में पहुंचा। एमरजैंसी स्टाफ सदस्य स्ट्रेचर गेट के बाहर लेकर आए, तो एंबुलेंस चालक ने घायल को वाहन से नीचे उतार दिया। स्टाफ सदस्य मरीज को स्ट्रेचर पर एमरजैंसी में ले गए। डॉक्टर व स्टाफ सदस्य एमरजैंसी में गंभीर रोगी का उपचार करने में जुट गए। डॉक्टर ने साथ आए परिजनों के बारे में पूछा तो मरीज कोई जवाब नहीं दे पाया। क्वयोंकि वो बैहोंशी की हालत में था। जब स्टाफ सदस्यों ने बाहर आकर देखा तो एंबुलैंस चालक मरीज से संबंधित जानकारी दिए बिना ही मरीज को छोड़कर वहां से फरार हो चुका था।
गढ़ी गांव निवासी राजेश ने बताया कि 12 जनवरी की रात मेरा बड़ा भाई सीताराम गांव में रोड पार कर रहा था। इसी दौरान एक एंबुलैंस ने भाई को टक्कर मार दी। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हम उसे उपचार के लिए हांसी के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां के डॉक्टर ने उसे सिविल अस्पताल में रैफर कर दिया।
हम वहां से भाई को शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, वहां उपचार चल रहा था। मैं बुधवार को सुबह को चाचा के पास खाना खाने चला गया। पीछे से अस्पताल प्रशासन ने मेरे घायल भाई को पता नहीं कहां भेज दिया। हम भनक मिलने पर यहां सिविल अस्पताल आए तो पता चला कि सीताराम की हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा रैफर कर दिया है। राजेश ने कहा कि हमें बिना बताए निजी अस्पताल प्रशासन ने यह कारनामा किया है, जो सरासर गलत है।
सिविल अस्पताल की इमरजेंसी के डॉ. प्रवीण का कहना है कि निजी अस्पताल का एंबुलेंस चालाक घायल मरीज को बिना बताए एमरजैंसी के सामने छोड़कर खिसक गया। बिना वेंटीलेटर मरीज की जान जा सकती थी। इसलिए घायल की एम.एल.आर. काट दी है और चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को सूचना दे दी है।
नोट : हरियाणा न्यूज के लिए प्रत्येक सेंटर से रिपोर्टर चाहिए, संपर्क करें 9896344320 Surender Sodhi
हरियाणा न्यूज पर खबर प्रकाशित करवाने के लिए मेल करें :- sunilkohar@gmail.com
या व्हाट्सएप करें : 7015156567
Haryana News WhatsApp group link
WhatsApp channel link ko follow kre
ये खबरें भी पढ़ें :-
कार हुई सड़क हादसे का शिकार; पीडब्ल्यूडी विभाग और ठेकेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज
हांसी, नारनौंद व बरवाला के 20 गांव होंगे विकास कार्य, लगे टेंडर
Haryana Fog Becomes Accident News : कोहरा बना जानलेवा : छह हादसों में चार की मौत, चार घायल
Haryana News Today : जींद पानीपत मार्ग पर सड़क हादसा ; सड़क हादसे में हिसार जिले के व्यक्ति की मौत
