Verification: eefe237ed2c24d7f

Uchana News : बिजली का करंट लगने से किसान की मौत; रात भर खेत में पड़ा रहा शव

0 minutes, 18 seconds Read

Uchana News: Farmer dies due to electric shock : Dead body remained lying in the field all night

Screenshot 2024 0118 174734
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतक किसान सतीश के परिजन। 

हरियाणा न्यूज उचाना : जींद जिले के उचाना क्षेत्र के गांव पालवां में एक किसान की बिजली का करंट लगने से मौत होने का मामला सामने आया है। हादसे की सूचना तब चली जब किसान सुबह देर तक घर नहीं आया और परिजन खेत में पहुंचे तो देखा कि वह मृत पड़ा हुआ है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया।

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद पालवां निवासी मृतक सतीश के परिजनों ने बताया कि बुधवार शाम को सतीश खेत में गेहूं की फसल में सिंचाई करने के लिए गया था लेकिन सुबह जब देर तक घर नहीं पहुंचा तो उसके चाचा का लड़का खेत में चाय लेकर पहुंचा तो देखा कि खेत में बने कमरे में समर्सिबल मोटर के स्टार्टर के पास सतीश मृत अवस्था में पड़ा हुआ है और उसका शरीर झुलसा हुआ था। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि जब बिजली आई तो सतीश ने समर्सिबल मोटर चलाने के लिए जब बटन दबाया तो उसे करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। 

रात भर परिजनों की इसकी कोई भनक नहीं लगी और सुबह जब वह देर तक घर नहीं पहुंचा तो उसके चाचा का लड़का सतीश की चाय लेकर खेत में पहुंचा तो हादसे का पता चला। मृतक अपने पीछे दो बच्चों को छोड़कर गया है और वह खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। पुलिस ने परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

नोट : हरियाणा न्यूज के लिए प्रत्येक सेंटर से रिपोर्टर चाहिए, संपर्क करें 9896344320 Surender Sodhi 

 हरियाणा न्यूज पर खबर प्रकाशित करवाने के लिए मेल करें :-  sunilkohar@gmail.com

या व्हाट्सएप करें : 7015156567

Haryana News WhatsApp group link 

group link 

WhatsApp channel link ko follow kre

Link 

ये खबरें भी पढ़ें :-

Google News Hayana Link

निजी अस्पताल में भर्ती मरीज को एंबुलेंस चालक सरकारी अस्पताल में छोड़कर फरार

Tohana News Today 

Haryana Politics News 

कार हुई सड़क हादसे का शिकार; पीडब्ल्यूडी विभाग और ठेकेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज 

Haryana crime news today: मां का हत्यारा बेटा गिरफ्तार; पुलिस पूछताछ में बेटे ने हत्या के पीछे बताई ये वजह

हांसी, नारनौंद व बरवाला के 20 गांव होंगे विकास कार्य, लगे टेंडर

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *