Hisar News Today: Theft in Mahalaxmi Market; Three accused arrested in case of theft of electrical goods
हरियाणा न्यूज हिसार : पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, आईपीएस के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अर्बन एस्टेट चौकी पुलिस ने महालक्ष्मी मार्केट स्थित दुकान से बिजली का सामान चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपितों से पूछताछ कर अदालत में पेश किया, जहां से दो को जेल भेज दिया। जबकि एक आरोपित को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
चौकी प्रभारी एएसआई सिकंदर ने बताया कि अर्बन एस्टेट हिसार निवासी पवन कुमार ने महालक्ष्मी मार्केट स्थित उसकी दुकान से बिजली के सामान की चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। जिसमे उसने बताया कि उसकी डाबड़ा चोक पर महालक्ष्मी मार्केट में गणेश एजेंसी के नाम से दुकान है। 29 दिसंबर 2023 की सुबह जब वह दुकान पर गया तो दुकान के ऊपर बने गोदाम में लगे A/C का आउटर फैन, जो छत पर लगा हुआ था, गायब मिला व गोदाम का ताला टूटा हुआ और गोदाम में रखा एक कट्टा जिसमें बिजली का सामान गायब मिला।
पुलिस ने शिकायतकर्ता द्वारा दी गई शिकायत पर थाना अर्बन एस्टेट में मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान गोविंद नगर हिसार निवासी नसीब उर्फ सुखा, छोटूराम कॉलोनी निवासी भूपेंद्र और गोविंद नगर निवासी अमन के रूप में हुई है।
एएसआई सिकंदर ने बताया कि उपरोक्त आरोपी पहले भी एनडीपीएस, लड़ाई झगड़े और चोरी के मामले में शामिल रहे है। आरोपी नसीब उर्फ सुखा और अमन को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है और भूपेंद्र को मामले में आगामी जांच के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
नोट : हरियाणा न्यूज के लिए प्रत्येक सेंटर से रिपोर्टर चाहिए, संपर्क करें 9896344320 Surender Sodhi
हरियाणा न्यूज पर खबर प्रकाशित करवाने के लिए मेल करें :- sunilkohar@gmail.com
या व्हाट्सएप करें : 7015156567
Haryana News WhatsApp group link
WhatsApp channel link ko follow kre
ये खबरें भी पढ़ें :-
Haryana News Today : जींद पानीपत मार्ग पर सड़क हादसा ; सड़क हादसे में हिसार जिले के व्यक्ति की मौत
Haryana Ki Taaja Khabar: बेटे ने मां की तेजधार हथियार से गला रेत कर की हत्या
Rohtak school bus and school van accident news
