Hisar News Today : हरियाणा पहचान पत्र ( Family Id Haryana ) में अवैध तरीके से संशोधन करने के मामले में साइबर थाना हिसार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक और आरोपित को नारनौद से गिरफ्तार किया है।
Hisar News Today: Family Id Haryana update illegally
हिसार साइबर थाना पुलिस ने अवैध तरीके से परिवार पहचान पत्र अपडेट ( Family Id Haryana update ) कर गलत जानकारी देकर धोखाधड़ी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए हांसी जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव माजरा ( माजरा प्याऊ ) सोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। सोनू कुमार पर आरोप है कि उसने कमीशन के आधार पर एक महिला का फर्जी लेबर कार्ड बनाया था।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी सोनू कुमार से पूछताछ उपरांत माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस अब तक सात अर्बन को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है जबकि अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।
गौरतलब है कि यह मामला अतिरिक्त उपायुक्त-कम-जिला नागरिक संसाधन एवं सूचना अधिकारी, हिसार द्वारा थाना उकलाना में दर्ज कराई गई शिकायत से संबंधित है। शिकायत में बताया गया था कि कुछ सीएससी संचालकों द्वारा परिवार पहचान पत्र ( Family Id Haryana update ) के प्रतिबंधित मॉड्यूलों जैसे व्यवसाय परिवर्तन, फैमिली आईडी स्प्लिट, लेबर कार्ड अप्रूवल आदि में गैर-अधिकृत और अवैध रूप से संशोधन कर आमजन से अवैध धन वसूली की जा रही है। जिसके बारे थाना उकलाना में संबंधित धाराओं के तहत 14 अप्रैल 2023 को मुकदमा दर्ज किया गया था।
जांच में सामने आया कि आरोपीगण द्वारा सुनियोजित तरीके से फैमिली आईडी डेटा (Family Id Haryana update ) में छेड़छाड़ की गई। जोकि हरियाणा परिवार पहचान अधिनियम, 2021 के सेक्शन 35 एवं 36 के तहत गंभीर दंडनीय अपराध है। इस प्रकरण में अब तक कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस द्वारा गिरोह के अन्य सदस्यों, तकनीकी माध्यमों तथा लेन-देन से जुड़े पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।