Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar News Today : तुफान में पड़ोसी की दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत, मामला दर्ज

0 minutes, 4 seconds Read
 old man died due to the collapse of neighbor wall during storm

Hisar News Today : हिसार में आए तेज आंधी तुफान की वजह से पड़ोसी की मंडेर सो रहे नाना दहौती पर गिर गई। जिसके कारण बुजुर्ग की ईलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि उसकी दहौती घायल हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे की षिकायत पर उसके पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज करके षव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

हिसार सदर थाना पुलिस को दी षिकायत में सैनियान मौहल्ला निवासी विकास सैनी ने बताया कि उसके मकान के पास ही आनंद का तीन मंजिला मकान है और उसने तीसरी मंजिल की मंडेर उंची की हुई है। जो काफी कमजोर है। उन्होंने उसको मजबूत करवाने के लिए आनंद को कई बार कहा, लेकिन उसने अनसुना कर दिया। उसके बाद उन्होंने उसके परिवार के लोगों को भी इस बारे में बोला, परंतु आनंद ने इसको मजबूत नहीं करवाया।

विकास सैनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि षनिवार की रात को उसके 68 वर्शीय पिता रविन्द्र व उसकी भांजी पूर्वी अपनी छत पर सोए हुए थे कि रात को अचानक से तेज आंधी तुफान का गया और आनंद की मंडेर तुफान से उसके पिता रविन्द्र व भांजी पूर्वी पर गिर गई। दिवार की ईंटें गिरने की वजह से उसके पिता व भांजी घायल हो गए। वो तुरंत ही साधन का प्रबंध करके उन दोनों को जिन्दल अस्पताल ले गए। जहां पर उपचार के दौरान उसके पिता की मौत हो गई।

विकास का आरोप है कि उसके पिता की मौत आंनद की लापरवाही के कारण हुई है। क्योंकि अगर उसने पहले से ही अपनी मंडेर को मजबूत बनवाया होता तो उसके पिता की मौत नहीं होती। हिसार पुलिस ने विकास के ब्यान पर आनंद के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच षुरू कर दी है। पुलिस ने हिसार के नागरिक अस्पताल में मृतक के षव का पोस्टमार्टम करवाकर षव को परिजनों के हवाले कर दिया।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts