Hisar railway crossing bike rider Drug Taskar Arrest
Hisar News : हिसार पुलिस की टीम ने रेलवे फाटक के पास से एक बाइक सवार को काबू किया है। तलाशी के दौरान बाइक सवार के कब्जे से हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करके पूछताछ शुरू कर दी है।
हिसार पुलिस की नशा निरोधक पुलिस टीम प्रभारी उप निरीक्षक इंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने गश्त के दौरान सूचना के आधार पर ऋषि नगर रेलवे फाटक के पास से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को काबू किया। नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम गांव पीरावली निवासी गुरमुख बताया।
24.360 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद
नियमनुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उक्त व्यक्ति के कब्जे से एक पॉलीथिन की थैली में 24.360 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। बरामद हेरोइन/चिट्टा और मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस लेकर उपरोक्त के खिलाफ थाना शहर हिसार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर इसे गिरफ्तार किया गया है।
टीम प्रभारी ने बताया कि बरामद हेरोइन/ चिट्टा के बारे की गई प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि आरोपी यह हेरोइन/चिट्टा गांव पीरावली निवासी एक व्यक्ति से लेकर आया है। पुलिस नशा सप्लायर को पकड़ने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
पीरावली गांव में नशे का कारोबार
गौरतलब है कि हिसार जिले का पीरावली गांव नशे के कारोबार को लेकर काफी सुर्खियों में रहता है। पुलिस के तमाम प्रयास इस गांव से नशे के कारोबार को नहीं मिटा पा रहे। इस गांव से नशे की तस्करी हरियाणा सहित आसपास के राज्यों में भी की जाती है।