---Advertisement---

Narnaund News: नारनौंद में महिला की संदिग्ध मौत, गले से चेन व झुमके गायब, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Woman died in Khanda Kheri village in Narnaund area      

Narnaund News: हांसी जिले के नारनौंद में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के गले से सोने की चेन और कानों के झुमके गायब मिले। ‌परिजनों ने महिला की लूट के इरादे से हत्या की आशंका जताई है। ‌इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने में जुटी हुई है। जिस समय यह वारदात हुई उसे समय घर पर कोई अन्य परिजन नहीं था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

बेसुध हालत में पड़ी मिली महिला

मिली जानकारी के मुताबिक नारनौंद क्षेत्र के गांव खांडा खेड़ी में उसे समय हड़कंप मच गया जब एक युवक अपने घर में पहुंचा और अपनी मां को फर्श पर बेसुध हालत में पड़ा देखा। जब उसने अपनी मां के शरीर को हिला डूला कर देखा तो उसमें कोई हलचल नहीं हुई तो उसे आभास हुआ कि उसकी मां की मौत हो चुकी है। इसकी सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मोहित के घर में पहुंच गए और मामले की सूचना पुलिस को दी।

 

मृतक महिला के बेटे मोहित ने बताया कि उसके पिता की 22-23 साल पहले मौत हो चुकी है। वह दो भाई और एक बहन है और उसकी बहन रोहतक में रहती है। वह विदेश जाने की तैयारी कर रहा है और दिल्ली में मेडिकल करवाने जाने से पहले वह 20-21 जनवरी को अपनी मां का चेकअप करवाने के लिए हिसार ले गया था। क्योंकि उसकी मां हृदय रोग से पीड़ित है और समय-समय पर उसकी जांच करवाई जाती है।

 

मोहित ने बताया कि वह अपनी मां कमला की सभी जांच रिपोर्ट करवाने के बाद घर पर ले आया। 26 जनवरी को अपना मेडिकल करवाने के लिए घर से दिल्ली चला गया। 26 जनवरी को अपनी बहन के पास रोहतक में रुक गया और 27 जनवरी को अपना मेडिकल करवा कर वापस अपने गांव आ गया। जब वह घर पहुंचा तो उसके घर का में गेट खुला हुआ था। ‌

लूट के इरादे से हत्या की आशंका

मोहित ने बाहर से आवाज लगे तो मकान के अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जब उसने अंदर जाकर देखा तो उसकी मां कमला फर्श पर पड़ी हुई थी। जब उसने अपनी मां के शरीर को हिला डुला कर देखा तो उसमें कोई हलचल नहीं हुई तो उसे एहसास हुआ कि उसकी 61 वर्षीय मां कमला की मौत हो चुकी है। उसने अपने मां के शरीर को चेक किया तो उसके कानों के झुमके और गले से सोने की चेन गायब थी। तब उसे एहसास हुआ कि घर में कोई लुटेरा घुसा था जिसने लूट के इरादे से उसकी मां की हत्या कर दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा महिला की मौत का खुलासा

मोहित ने फोन के माध्यम से अपने भाई मंदीप को अपनी मां की मौत की सूचना दी और घर में रखें 2 लाख 10 हजार रुपए की नगदी और जेवरात को संभाले तो सब कुछ सुरक्षित मिले। महिला की मौत कैसे हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगा। लेकिन पुलिस गांव में लगे आसपास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में लगी हुई है।

मोहित ने इसकी सूचना तुरंत ही नारनौंद पुलिस को दी तो पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए और मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मोहित के बयान पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

 

नारनौंद की ताजा खबरें यहां पर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer