Hisar Rajgarh Road Accident on car bike truck
Hisar News Today : हिसार जिले के देवा गांव के पास शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ( Road Accident ) में युवक की मौत हो गई। जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रुप से घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
Hisar Accident News: देवा गांव के पास हादसा
शनिवार को हिसार राजगढ़ रोड पर गांव देवा के पास एक कर की टक्कर लगने से बाइक सवार अपनी बाइक से नियंत्रण खो बैठा और उसकी बाइक अनियंत्रित होकर ट्रॉले से जात टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक चला रही युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पिछले बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस की मदद से गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
हिसार सड़क हादसा: जांडली गांव के युवक की मौत
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसारके नागरिक अस्पताल में भेज दिया। इस नेतक युवा की पहचान कर हादसे की सूचना उसके परिजनों को दी। फतेहाबाद जिले के भूना क्षेत्र के गांव जांडली खुर्द निवासी प्रवीण के रूप में हुई है जबकि उसके बाइक के पीछे बैठे घायल व्यक्ति की पहचान प्रवीण के पिता बिल्लू के रूप में हुई है।
कार ने बाइक को मारी टक्कर, अनियंत्रित बाइक ट्राले में घुसी
प्रवीण की मौत की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि प्रवीण ने सिवानी मंडी में सीवरेज लाइन बिछाने का टेंडर लिया हुआ है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से कम बंद है और काम के सिलसिले में ही प्रवीण अपने पिता के साथ बाइक पर सवार होकर गांव से सिवानी मंडी जा रहा था। जब वो हिसार राजगढ़ रोड़ पर गांव देवा के पास पहुंचे तो आगे चल रहे ट्राले को प्रवीण अपनी बाइक से ओवरटेक करने लगा। इसी दौरान पीछे से आई एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे उसकी बाइक अन्य नियंत्रित होकर ट्राले से भिड़ गई। जिससे प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई करने में लगी हुई है। परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।