husband killed his wife by chopping her with an axe in Sirsa
हरियाणा न्यूज सिरसा : सिरसा जिले के ओढ़ा थाना क्षेत्र के गांव कुरंगावाली में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। सूचना के बाद रोड़ी पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। सामने आया है कि आरोपित अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसी के चलते उसने उसकी हत्या कर दी। इस संबंध में पुलिस ने मृतका के पति व एक अन्य सहित 2 के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में गांव किलियांवाली (पंजाब) निवासी छिन्द्र कौर ने बताया कि उसकी बेटी हरप्रीत कौर गांव कुरंगावाली निवासी हरदीप सिंह के साथ विवाहित थी। कुछ दिनों से उसका दामाद हरदीप उसकी बेटी के साथ झगड़ा कर रहा था जिसके चलते वह कुरंगावाली में बेटी के घर आई हुई थी। उसने अपने दामाद को काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माना।
छिन्द्र कौर के मुताबिक 21 जुलाई की रात्रि वह अपनी बेटी के साथ घर के आंगन में सो गई जबकि हरदीप सिंह व उसका भांजा गुरप्यार निवासी मलोट दोनों घर के पीछे खाली जगह में सो गए। छिन्द्र कौर का आरोप है कि उसके दामाद व उसके भांजे ने साजिश के तहत रात्रि के समय सो रही उसकी बेटी हरप्रीत कौर पर कुल्हाड़ी से वार किए। इस हमले में गंभीर रूप से घायल उसकी बेटी को सीएचसी कालांवाली में भर्ती करवाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे सरसा के सरकारी अस्पताल में रैफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी बेटी की मौत हो गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र पाल ने बताया कि पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर हरदीप व हरदीप के भांजे गुरप्यार सहित 2 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं मृतका के भाई ने अपने जीजा व उसकी मां के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मृतका हरप्रीत कौर के 2 बच्चे हैं।
हरियाणा की ताजा खबरें :-
जिन्दल अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी को बंधक बनाकर 15 लाख की नगदी सहित जेवरात की लूट,
जींद युवक ने जहर निगल की आत्महत्या, देनदार का दबाव पड़ा तो युवक ने निगला जहर,
HAU को पहली बार मिला ए प्लस ग्रेड | HAU got A+ grade for the first time,