Indra Colony Narwana Murder Case Update
Nrwana Murder Case : नरवाना हत्याकांड में पिछले 14 महीने से पुलिस के साथ आंख मिचौली खेल रहे आरोपित को आखिरकार पुलिस पकड़ने में सफलता हासिल कर ली है। पुलिस से बचने के लिए आरोपित पिछले 1 साल से छिपता हुआ फिर रहा था।
नरवाना की इंदिरा कॉलोनी में 1 साल पहले हुए रोहित हत्याकांड का आरोपित पुलिस से आंख मिचौली का खेल खेल रहा था। वह बार-बार पुलिस से अपने ठिकाने बदल रहा था और पुलिस उसकी पकड़ने में पिछले 1 साल से तमाम कोशिश कर चुकी थी लेकिन नरवाना सीआईए पुलिस ने हत्याकांड के 14 महीने बाद आरोपित को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया।
अंडर-19 का अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी रह चुका रिंकू पुलिस से बचने के लिए बिलासपुर, छत्तीसगढ़ नीलोखेड़ी और जींद एरिया के अलग-अलग ठिकानों पर रह रहा था और बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। 18 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली थी इंदिरा कॉलोनी निवासी रोहित हत्याकांड का आरोपित रिंकू नरवाना एरिया में अपने किसी परीक्षित से मिलने के लिए आने वाला है।
सूचना मिलते ही नरवाना सीआईए पुलिस टीम ने अपना जाल बिछा दिया और ब्राह्मण भाना निवासी एवं अंडर-19 के फुटबॉल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुके रिंकू को नरवाना सीआईए पुलिस टीम ने पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपित को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि नरवाना की इंद्रा कॉलोनी में 29 सितंबर 2024 को दो पक्षों में कहां सुनी हो गई थी। इसी कहासुनी को लेकर पीड़ित पक्ष पर दूसरे पक्ष के लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था गंभीर रूप से घायल होगया था। गंभीर रूप से घायल रोहित को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया था जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतक रोहित के परिजनों का आरोप था कि दूसरे पक्ष के हमलावर स्पोर्ट्स कार में सवार होकर आए थे। जिनमें रवि, रींकू, बच्ची, पोनी और गौरव पर हमला करने का आरोप लगाया था।