ITI Addmission schedule 2025-26
हरियाणा की राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दाखिले का शेड्यूल जारी हो गया है। विभाग के आदेशानुसार नए दाखिला लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं 6 जून से लेकर 20 जून तक आवेदन कर सकते हैं। जिले में कुल 18 आइटीआइ हैं। इसमें 9 राजकीय और 9 ही निजी औद्योगिक के प्रशिक्षण संस्थान हैं। जिनमें करीब 4528 सीटों पर प्रवेश लिया जाना है।
इनमें जिले की सबसे बड़ी राजकीय ITI Meham है। जिसमें छात्र 21 विभिन्न ट्रेडों में 1100 सीटों पर दाखिला ले सकतें है। वहीं दूसरे नबंर पर राजकीय माडल आइटीआइ रोहतक है। जिसमें 30 ट्रेडों में 860 सीटों पर दाखिला होगा। दाखिले को लेकर हर तरह की ानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
ITI Addmission जरूरी दस्तावेज
आइटीआइ में दाखिले लेने वाले विद्यार्थियों के पास ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर, परिवार पहचान पत्र व आधार नंबर होना अनिवार्य है। विद्यार्थियों को शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण एवं स्थाई निवासी इत्यादि मूल प्रमाण पत्रों की स्कैन प्रति दाखिला फार्म में आवश्यकतानुसार अपलोड करनी होगी।
छात्राओं को नहीं देनी होगी ITI दाखिला शुल्क
सरकार की ओर से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के शैक्षणिक सत्र में दाखिला लेने वाली सभी छात्राओं के लिए दाखिला निशुल्क रहेगा। वहीं लड़कियों को स्ट्राइय योजना के तहत विशेष टूलकिट के लिए एक हजार रुपए की सुविधा भी दी जाएगी। अग्निपथ योजना में आइटीआइ डिप्लोमा धारकों को पांच बोनस अंक मिलेंगे।
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से सत्र 2025-26 में दाखिले के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिसके अनुसार विद्यार्थी 6 जून से 20 जून तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- सुरेंद्र हुड्डा, प्राचार्य, आइटीआइ कंसाला।
रोहतक जिले की सरकारी आईटीआई में कुल ट्रेड व सीटें
संस्थान नाम. ट्रेड कुल सीटें
ITI Rohtak 06 264
ITI kalanaur. 08 352
ITI hasangarh 14 652
राजकीय ITI कसाला 10 292
ITI मकडौली कलां. 07 256
राजकीय ITI, महम 21 1100
राजकीय ITI, मदीना 05 280
Model ITI रोहतक 30 860
राजकीय ITI, किलोई 11 472