Verification: eefe237ed2c24d7f

उकलाना Government College में प्रतियोगिता आयोजित, छात्रों के मानसिक तनाव को कम करने के दिए टिप्स

0 minutes, 7 seconds Read

Poster Making Competition on Mental Health organized at Government College, Uklana   

Uklana News: राजकीय महाविद्यालय, उकलाना में शुक्रवार को मनोविज्ञान विभाग की ओर से विद्यार्थियों के मानसिक तनाव को कम करने और मानसिक स्वास्थ्य की महत्ता को बताने के लिए रचनात्मक पोस्टर मेकिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।  इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. इन्दु ने मानसिक स्वास्थ्य से सम्बन्धित जानकारी महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों के साथ सांझा की।

 

img 20260227 wa0032281294187441332956051569

उन्होंने बताया कि युवा पीढ़ी के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति भारत सरकार भी सतर्क है। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से उनके घरेलू समस्याएँ, व्यक्तिगत समस्याएं, शैक्षणिक संस्थान सम्बन्धित समस्याएं की जानकारी ली गई व उनकी समस्याओं के निवारण हेतु सुझाव भी दिए गए। विद्यार्थियों ने भी डॉ इंदु के साथ अपनी समस्याएं सांझा की व इस कार्यक्रम के प्रति उत्साह दिखाया। डॉ इंदु ने बताया कि भारत सरकार युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कई नीतियां और कार्यक्रम चला भी रही है। ( Barwala News Today )

 

 

इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं में तनाव उत्पन्न करने वाले कारकों को जानकर उनको कम करना व सहायता प्रणालियों को मजबूत करना है। डॉ इंदु ने बताया कि 14416 (टेली मानस) और 1800-599-0019 (किरण) 24 x 7 उपलब्ध हेल्पलाइन नम्बर है। जिस पर तनाव प्रबंधन और मनोवैज्ञानिक सहायता, अवसाद, चिंता, और आत्महत्या जैसे संकटों के लिए तत्काल मदद, प्रशिक्षित सलाहकारों (Counselors) के साथ बात आदि सविधाएँ उपलब्ध है।

 

डॉ इंदु ने कहा कि पूरा महाविद्यालय परिवार आपकी समस्याओं को सुनने व उनके निवारण हेतु सदैव तैयार है और विद्यार्थियों के मानसिक तनाव के निदान हेतु महत्वपूर्ण कदम उठाएं जाएंगे। महाविद्यालय प्राचार्या रेखा सलूजा ने भी विद्यार्थियों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का आह्वान किया

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *