Verification: eefe237ed2c24d7f

Jakhal News : जाखल में सरपंच के घर पर तीसरी बार हमला, बदमाशों के हौसले बुलंद

0 minutes, 5 seconds Read

Jakhal Sarpanch Arjun Singh ke ghar par attack

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Jakhal News : जाखल गांव में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीती रात गांव के सरपंच अर्जुन सिंह के घर पर कुछ अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने रात के समय घर पर कांच की बोतलें फेंकीं, जिससे परिवार के लोग दहशत में आ गए। पूरी घटना घर के बाहर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें कुछ युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर बोतलें फेंकते दिखाई दे रहे हैं।

 

घटना की सूचना मिलते ही jakhal police प्रशासन मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। सरपंच अर्जुन सिंह ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी दो बार मेरे घर पर हमला हो चुका है। पहली बार पत्थरबाजी की गई थी और दूसरी बार घर के बाहर खड़े ट्रक के टायरों में आग लगा दी गई थी।

अब तीसरी बार बोतले फेंक कर डराने का प्रयास किया गया है। उन्होंने Fatehabad SP से मांग की है कि उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा दी जाए ताकि इन हमलों पर अंकुश लगाया जा सके। सरपंच का कहना है कि अगर समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो ऐसी घटनाएं और भी बढ़ सकती हैं। Jakhal का कहना है कि CCTV फुटेज की मदद से जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer