Jind Civil Engineer Mobile Hack 1.25 lakh Fraud
Jind Latest News : साइबर ठगों ने सिविल इंजीनियर को निशाना बनाते हुए उसका Mobile Hack करके ठग ने उसके बैंक खाते से एक लाख 25 हजार रुपए उड़ा लिए। इस मामले में साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। ठगों ने उसका मोबाइल हैक कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jind जिले के निडानी गांव निवासी दीपक ने पुलिस को बताया कि वह सिविल इंजीनियर है और प्राइवेट नौकरी करता है। उसका बैंक खाता आई.डी.एफ.सी. फर्स्ट बैंक में है। एक अगस्त को उसका Mobile Hack हो गया।
बैंक की तरफ से एक मैसेज आया, जिसमें भीम एप जोड़ दी गई। उसने भीम एप लिंक भी नहीं करवाई थी। कुछ देर बाद उसके बैंक खाते से 4 ट्रांजैक्शन हुईं। इनमें उसके खाते से 95 हजार 594 रुपए उसके बैंक खाते से कट गए। दो अगस्त को फिर से उसके मोबाइल पर मैसेज आया, जिसमें उसके बैंक खाते से 29 हजार 600 रुपए कट गए। उसके बैंक खाते से 1 लाख 25 हजार 594 रुपए कटने के बाद उसे पता चला तो उसने online Police FIR दर्ज करवाई।
आठ अगस्त को उसने साइबर थाना में लिखित शिकायत दी। जिसके बाद Cyber Police Station Jind ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह (आई.पी.एस.) का कहना है कि साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं और बैंक खाते को फ्रीज करवाएं।
इसके अलावा किसी भी अनजान नंबर से आने वाली ए.पी. के. फाइल को न खोलें। इस तरह की फाइल डाऊनलोड करके ओपन करते ही मोबाइल स्क्रीन हैक हो जाती है और साइबर ठग आपके मोबाइल की स्क्रीन पर आने वाले मैसेज पढ़ सकते हैं। किसी भी अनजान लिंक को क्लिक न करें और मोबाइल पर ओ.टी.पी. शेयर न करें।