Jind ITI Student Missing: Dahaula gaon News
जींद जिले के गांव से Jind ITI में पढ़ने गई छात्रा लापता हो गई। जब छात्रा का कोई सुराग नहीं लगा तो उसके परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी में दर्ज करवाई। पुलिस ने छात्रा की गुमशुदगी की का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
जींद जिले के गांव डाहौला निवासी एक व्यक्ति ने नगूरा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई की उसकी बेटी जींद आईटीआई ( Jind ITI ) में पढ़ाई कर रही है। 9 फरवरी की सुबह 8 बजे उसकी बेटी गांव से जींद जाने वाली बस में पढ़ने के लिए गई थी। घर से जाते समय उसकी बेटी ने अपनी आईटीआई की ड्रेस ही पहनी हुई थी। लेकिन हर रोज की तरह 9 फरवरी को उसकी बेटी देर शाम तक भी घर नहीं पहुंची।
बेटी का मोबाइल फोन बंद मिला तो परिवार की बढ़ी चिंता
पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि जब उन्होंने अपनी बेटी के फोन पर फोन मिलाया तो उसका मोबाइल फोन बंद मिला। व्यक्ति ने बताया कि उसके बाद उसका परिवार काफी चिंतित हो गया और सभी परिजनों ने संभावित ठिकाना सहित अपनी तमाम रिश्तेदारियों में अपनी बेटी की तलाश की लेकिन उसका कहीं से कोई सुराग नहीं लगा। 2 दिन तक अपनी बेटी की तलाश करने के बाद पीड़ित पिता इसकी गुहार लगाने के लिए पुलिस के पास पहुंचा।