---Advertisement---

Latest News: नारनौंद विधानसभा को 13 जोन में बांटा; जोन प्रभारी नियुक्त, इनेलो ने बनाई खास रणनीति

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Latest News INLD divided Narnaund assembly constituency into 13 zones

Latest News Narnaund : नारनौंद विधानसभा क्षेत्र को इनेलो ने 13 जोन में बांट दिया है। इनेलो ने बुढ़ापा पेंशन काटे जाने के मुद्दे को लेकर 20 फरवरी को होने वाले प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में नारनौंद विधानसभा क्षेत्र को 13 जोन प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। अब इनेलो कार्यकर्त्ता गांव-गांव जाकर बुजुर्गों की कटी हुई पैंशन का डाटा एकत्र कर रहे हैं, ताकि सरकार के खिलाफ मजबूत आंदोलन खड़ा किया जा सके।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बुढ़ापा पैंशन कटौती के विरोध में इनेलो का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन 20 को : उमेद लोहान

INLD के राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद लोहान ने बताया कि मौजूदा सरकार ने बिना ठोस कारणों के हजारों बुजुर्गों की पेंशन काट दी है, जिससे वे आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हैं। इनैलो इस अन्याय के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। 20 फरवरी को होने वाला प्रदर्शन बुजुर्गों की आवाज बनेगा और सरकार को अपनी नीतियां बदलने पर मजबूर करेगा।

उन्होंने बताया कि नारनौंद क्षेत्र में संगठन को मजबूत करते हुए जोन वार प्रभारी लगाए गए हैं। जोन नंबर 1 में मदनहेड़ी, सिंघवा खास, सिसर, खरबला व रोशनखेड़ा के लिए महाबीर मोर व आशीष बेरवाल को जिम्मेदारी दी गई है। जोन नंबर 2 में बास, बडाला व पुट्टी में राजेश मोर व नफे सिंह बडाला को प्रभारी बनाया गया है। 

 

Latest News: नारनौंद विधानसभा को 13 जोन में बांटा; जोन प्रभारी नियुक्त, इनेलो ने बनाई खास रणनीति

वहीं जोन नंबर 3 में मोहला, बड़छप्पर, उगालन, धर्मखेड़ी, भकलाना व जामनी खेड़ा में मास्टर प्रताप बड़छप्पर, भूपेंद्र व सुखबीर को लगाया गया है। जोन नंबर 4 में पेटवाड़, खांडा खेड़ी व सुलचानी के लिए राजेश पेटवाड़ व धर्मवीर खांडा को जिम्मेदारी दी गई है। जोन नंबर 5 कागसर, भैणी अमीरपुर, नारनौंद, माजरा, माढ़ा, राजपुरा, ढाणी ब्राह्मण, पाली व गुज्जर बाड़ा में राजेश उर्फ बिल्लू को जोन प्रभारी बनाया गया है।

जोन नंबर 6 में मोठ, ढाणी कु हारान, गढ़ी अजीमा व लोहारी राघो में डॉ. हरीश, दिलबाग व कुलदीप काजल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह जोन नंबर 7 में सिसाय बोलान, सिसाय कालीरामन, डाटा व गुराना में पूर्व सरपंच महाबीर, जयपाल वरमेश, जोन नंबर 8 में महजत, मसूदपुर, सिंघवा राघो, खानपुर व सिंधड़ में रमेश व वेदपाल, जोन नंबर 9 में बुडाना, गामड़ा, राखी खास व राखी शाहपुर में दयानंद बुडाना व रामपाल लौरा, जोन नंबर 10 में मिर्चपुर, मिलकपुर व खेड़ी रोज में जयबीर व जोगा, जोन नंबर 11 में कोथ कलां व कोथ खुर्द में कृष्ण व रिजीक, जोन नंबर 12 में कापड़ो, गैबीनगर व नाड़ा में शमशेर नाड़ा व बोबल तथा जोन नंबर 13 में खेड़ी जालब, खेड़ी लोहचब व हैबतपुर में जैना व अजमेर को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

उमेद लोहान ने कहा कि सभी जोन प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अधिक से अधिक बुजुर्गों को 20 फरवरी के प्रदर्शन में शामिल करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer