Jind Julana Youth Murder kankal Rohtak
Jind Latest News : जींद जिले के गांव से करीब डेढ़ महीने पहले लापता हुए युवक का कंकाल ( Julana Youth Murder ) रोहतक के समर गोपालपुर गांव के पास झाड़ियां में मिला है। कंकाल मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने युवक के हत्यारे को भी गिरफ्तार कर लिया है और उसी की निशानदेही पर मृतक के कंकाल को बरामद किया गया है। अपने पति की तलाश करवाने की गुहार लेकर मृतक की पत्नी विधायक विनेश फोगाट के पास भी पहुंची थी जिसके बाद विधायक और जुलाना एसएचओ के बीच तुम तड़ाक हो गई थी।
मिली जानकारी के मुताबिक 14 अगस्त को जींद जिले के जुलाना क्षेत्र के गांव करेला निवासी 25 वर्षीय सम्मिट अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गया था। सुमित की पत्नी ने इसकी शिकायत जुलाना थाना में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करके युवक की तलाश शुरू कर दी थी। एक सप्ताह तक इंतजार करने के बाद पीड़िता अपने पति का पता लगाने की गुहार लेकर जुलाना की विधायक विष फोकट के पास पहुंची थी। जब जुलाना विधायक ने जुलाना थाना प्रभारी के पास फोन मिलाया तो उन दोनों के बीच तू-तू-मैं-मैं हो गई थी। पुलिस शुरू दिन से ही Julana Youth मामले की हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही थी।
पुलिस ने सुमित के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और लोकेशन को ट्रेस किया तो उसकी बात मोनू नाम के युवक से हो हुई थी और Julana Youth की आखिरी लोकेशन रोहतक जिले के गांव समर गोपालपुर के पास दिखाई दी। पुलिस ने शक के आधार पर मोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि उसने ही करेला निवास सुमित को रोहतक बुलाकर उसकी गला दबाकर हत्या ( Julana Youth Murder ) कर दी थी और उसके शव को जींद रोहतक रोड पर झाड़ियां में फेंक दिया था। पुलिस मोनू की निशानदेही पर झाड़ियां से सुमित के शव को बरामद करने पहुंची तो वहां पर कंकाल बरामद हुआ।
पुलिस ने मृतक Julana Youth Murder मामले में मृतक के कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस पूछताछ में मोनू ने बताया कि उसे शक था कि कारला निवासी सुमित के उसके भाभी के साथ अवैध संबंध थे। इसी वजह से उसने सुमित को बातों में लेकर पहले रोहतक बुलाया और वहां पर दारू का सेवन करवा कर जब वह पूरी तरह से नशे में हो गया तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी।
पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि 14 अगस्त को ही उसने Julana Youth Murder की वारदात को छुपाने के लिए उसने सुमित के शव को रोहतक जींद रोड़ पर समर गोपालपुर स्थित फैक्ट्री के पीछे झाड़ियां में फेंक दिया था ताकि कोई उसे पर शक ना कर सके। लेकिन कॉल डिटेल और लोकेशन में डेढ़ महीने बाद उसके इस गुनाह को पकड़वा दिया।
जींद जिले के जुलाना क्षेत्र के गांव करेला ( Julana Youth ) का युवक 14 अगस्त को अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गया था। काफी तलाश करने के बावजूद भी युवक का कोई सुराग नहीं लगा और पुलिस की तबीयत को तेज करने के लिए युवक की पत्नी विधायक के पास गुहार लगाने पहुंची थी तो विधायक और शो में तू तू मैं मैं हो गई थी। करीब डेढ़ महीने बाद मृतक का कंकाल रोहतक जिले के गांव में झाड़ियां में मिला है।