Verification: eefe237ed2c24d7f

Jind News : जींद में जमीन पर सो रहे दंपति पर चढ़ी गाड़ी, सो रहे व्यक्ति पर गाड़ी चढ़ने से मौत

0 minutes, 13 seconds Read

 Jind News : car ran over couple sleeping on the ground in Jind, sleeping person died after being run over by car      

हरियाणा न्यूज जींद : जींद जिले की पिल्लू खेड़ा मंडी थाना क्षेत्र के गांव गांगोली के निकट फीड मिल में गाड़ी बैक करते समय जमीन पर सोए मजदूर दंपत्ति पर चढ़ गई। जिसमें उपचार के दौरान मजदूर की मौत हो गई। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

जींद जिले के गांव गांगोली के निकट फीड मिल में बीती रात मजदूर झारखंड निवासी सतरी (30) तथा उसकी पत्नी सुसारी परिसर में चटाई बिछा कर सो रहे थे। उसी दौरान वहां पर लोड होने आई गाड़ी सोए दंपत्ति पर चढ़ गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां पर उपचार के दौरान सतरी की मौत हो गई।

 घटना की सूचना मिलते ही पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया और मृतक की पत्नी सुसारी की शिकायत पर गाड़ी चालक गांव गांगोली निवासी राजेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। 

YouTube Amazing Video

हरियाणा मांगें हिसाब: दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा जजपा पर साधा निशाना | बेवड़े ने नेता के छुटाए पसीने, बेबड़े की बात सुनकर भीड़ ने कहा ठीक बोल रहा है, मंच पर खड़े स्थानीय नेताओं में बैचेनी 

ये खास खबर पढ़ें : –

Sirsa News Today : अध्यापक ने किया सुसाइड, महिला को ठहराया मौत का जिम्मेदार

रतिया में कब्जा छुड़वाने पर बवाल, टीम पर हुआ पथराव, गाड़ी के टूटे शीशे

हरियाणा मांगे हिसाब पदयात्रा में शामिल 5 लोगों की कटी जेब,

Bhuna News : धौलू चोरी का पुलिस ने किया खुलासा : दो चोर काबू

CM नायब सिंह हीरो एजेंसी के मालिक रविंद्र सैनी के घर शौक प्रकट करने पहुंचे, सेंट ज्योतिबा फुले कान्वेंट स्कूल के भवन का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री नायब सिंह ने हिसार में लगाई घोषणाओं की झड़ी,  महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती राज्य स्तरीय समारोह में लगाई घोषणाओं की झड़ी
हरियाणा मांगें हिसाब के तहत नारनौंद व जींद में बोले दीपेंद्र भाजपा जहां ईडी भेज रही है वहां हमारी जीत को पक्की
राज्यमंत्री असीम गोयल ने किया उत्कृष्ट कोचिंग सेंटर हिसार की ऑनलाइन तथा ऑफलाइन कक्षाओं का शुभारंभ,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *