Verification: eefe237ed2c24d7f

Jind News Today: जींद में युवक ने जहरीला पदार्थ निगल दी जान, परिजनों का आरोप – लड़की के पिता के दबाव में उठाया कदम

0 minutes, 21 seconds Read

 Jind News Today: Young man in Jind committed suicide by swallowing poisonous substance, family alleges – he took this step under pressure from the girl’s father.

लड़की के पिता के खिलाफ मामला दर्ज

FB IMG 1682825487110

हरियाणा न्यूज टूडे / जींद की ताजा खबर: जींद के भिवानी रोड पर एक युवक ने अज्ञात परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निकल लिया जिसके कारण उसकी उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है मृतक स्वराज एक लड़की से फोन पर बातचीत करता था और उसे लड़की के पिता को इसकी भनक लग गई तो उसने धमकी दी जिसके दबाव में स्वराज ने जहरीला पदार्थ निगल अपनी जान दे दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। 

जींद के भिवानी रोड निवासी मनदीप ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मंगलवार की रात को करीब 10 बजे उसके भाई स्वराज का फोन आया। उसने बताया कि गोपाल स्कूल के पास एक दुकान की छत पर बैठा हुआ है और बहुत परेशान है। जब उसने स्वराज से परेशानी का कारण पूछा तो उसने बताया कि उसकी एक लड़की से फोन पर बातचीत होती है और इस बात की भनक उसके परिजनों को लग गई। 

यह बातें सुनते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे तो देखा कि वहां पर शिल्पा उसकी सेल्फास गोलियों की डिब्बी पड़ी हुई थी और गोलियां स्वराज ने निगली हुई थी। उन्होंने उसे उपचार के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मनदीप ने आरोप लगाते हुए बताया कि अस्पताल ले जाते समय उसके भाई ने उसे बताया कि लड़की के पिता को पता चलने पर उसने उसे जान से मारने की धमकी दी थी और इसी के दबाव के चलते उसने सल्फास की गोलियां खाकर अपनी जान देने का मन बना लिया। 

इसकी सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों के बयान पर लड़की के पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस किस मामले की जांच करने में जुटी हुई है कि मनदीप के बयान में कितनी सच्चाई है और क्या वाकई में लड़की के पिता ने स्वराज को कोई धमकी दी थी। जबकि मृतक के परिजनों का कहना है कि उनके पास धमकी देने की कॉल रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। अब यह तो पुलिस जांच में सामने हो पाएगा कि इनकी बातों में कितनी सच्चाई है।

ये खबरें भी पढ़ें:- 

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्जसुनल कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
ये खबरें भी पढ़ें :-
हरियाणा की ताजा खबर ,

घर बैठे फोटोयुक्त डिजिटल वोटर कार्ड डाउनलोड कैसे करें , 

Southwest Monsoon 2024 update ! दक्षिण पश्चिमी मानसून , जाने हरियाणा पंजाब सहित अन्य राज्यों में कैसी होगी मानसून की बारिश ,

हिसार में भीषण हादसा: मनरेगा मजदूरों के आटो को कैंटर ने मारी टक्कर, एक की मौत, करीब एक दर्जन घायल,

Shambhu Border latest news : अंबाला के शंभू बॉर्डर पर किसानों ने रोका रेलवे ट्रैक, पुलिस की किले बंदी तोड़ ट्रैक पर बैठे किसान, 34 ट्रेनों पर असर, 11 ट्रेन में हुई कैंसिल, जाने कौन कौन सी ट्रेन हुई कैंसिल व किन किन के बदले गए रुट ,

Hisar News Today: आजाद नगर जल घर में मिला किशोर का शव, तीन दिन पहले दोस्तों के साथ नहाने गया था, पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा ,

Haryana News Today: हरियाणा में मौत के स्कूल वाहन, घर से स्कूल आने जाने तक सुरक्षित नहीं हैं आपके बच्चे, महेन्द्रगढ़ के बाद यमुनानगर में हादसा ,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *