Verification: eefe237ed2c24d7f

Jind person missing : जींद से व्यक्ति लापता, घर से बीट गाड़ी में सवार होकर गया उकलाना

0 minutes, 6 seconds Read

Jind person missing, person missing from Jind, went to Uklana from home in a beat up vehicle

Jind News Today : जींद के अमरहेड़ी गांव से एक शादीशुदा व्यक्ति घर से उकलाना जाने की कहकर बीट गाड़ी में सवार होकर गया था कि अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गया। जींद सदर पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति के गुमशुदगी का मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।

जींद सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में अमरहेड़ी गांव की रहने वाली मोनू ने बताया कि उसका पति ईश्वर सिंह 4 नवंबर की सुबह 5 बजे अपनी बीट गाड़ी HR21j – 1156 लेकर किसी काम से उकलाना क्षेत्र के गांव कुंदनापुर गया था। शाम को करीब 6 बजे उसका पति कुंदनापुर गांव से वापस अपने घर के लिए चल दिया लेकिन घर नहीं पहुंचा।

मोनू ने बताया कि जब उसने अपने पति ईश्वर सिंह के फोन पर फोन मिलाया तो उसका फोन बंद मिला और उसके बाद उन्होंने 2 दिन तक उसकी हर जगह तलाश की लेकिन उसके बारे में कोई सुराग नहीं लगा। जींद सदर थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके पति की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *