Jind Road Accident mahila one week after death
Jind Road Accident : हरियाणा के जींद जिले में सड़क हादसे में घायल महिला ने रोहतक पीजीआई में एक सप्ताह बाद दम तोड़ दिया। महिला देर शाम तक भी घर नहीं पहुंची तो उसके परिजनों ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था लेकिन बाद में पता चला कि सड़क हादसे में वह घायल हो गई है और उसे उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने बाइक चालक पर मामला दर्ज किया।
इस मामले में खास बात यह है कि महिला 14 अक्तूबर को गांव से सफीदों बैंक में आने की बात कह कर घर से आई थी और जब महिला घर नहीं पहुंची तो 15 अक्तूबर को उसकी गुमशुदगी का मुकद्दमा दर्ज किया गया था। Jind Road Accident में घायल महिला के बेटे को 19 अक्तूबर को सूचना मिली थी कि उसकी मां रोहतक पीजीआई में दाखिल है।
पुलिस को दी शिकायत में पाजू खुर्द गांव के आशीष ने कहा है कि जब उसकी मां 14 अक्टूबर को घर आने के लिए पुराना चुंगी सफीदों में सड़क पार कर रही थी तो एक नीले रंग की डिस्कवर बाइक ने तेज रफ्तार से उसकी मां में सीधी टक्कर मार दी जिससे उसकी मां सड़क पर गिर गई।
आशीष ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसे पता चला है कि बाइक चालक का नाम जुलाना क्षेत्र के गांव बूढ़ाखेड़ा लाठर निवासी राजेश है। आशीष के अनुसार उसने 15 अक्तूबर को अपनी मां की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था और 19 अक्तूबर को उसे पता चला कि उसकी मां रोहतक पीजीआई में दाखिल है।
21 अक्तूबर को Jind Road Accident में घायल महिला सुनीता ने रोहतक पीजीआई रोहतक में दम तोड़ दिया। सफीदों शहर थाना पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।