Verification: eefe237ed2c24d7f

Jind Sarpanch News : नेपाली दंपति नौकरों ने सरपंच को बंधक बना कर 7 लाख कैश व जेवरात उड़ाए

0 minutes, 9 seconds Read

jind sarpanch house robbery by nepali servants

 

जींद जिले के निर्जन गांव के सरपंच की पत्नी को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर घर में काम करने वाले नेपाली दंपति में अन्य चार लोगों के साथ मिलकर सरपंच के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। सरपंच की आंख खुली तो उन्होंने सरपंच को पिलर से बांध दिया और घर में रखें करीब 7 लाख रुपए सहित सोने चांदी के जेवरात चोरी करके फरार हो गए। ग्रामीणों ने सरपंच को बांधा हुआ देखा तो उन्होंने सरपंच आजाद को खोला और इस वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जींद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ( Jind News Today )

 

निर्जन गांव के सरपंच के परिवार को दूध में नशा पिलाकर दिया वारदात को अंजाम

मिली जानकारी के मुताबिक जींद जिले के गांव निर्जन के सरपंच आजाद सिंह ने अपने घर में काम करने के लिए कुछ महीने पहले ही नेपाली युवक और उसकी पत्नी को कम पर रखा था। जींद पुलिस को सरपंच आजाद सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात को खाना खाने के बाद नेपाली दंपति ने उसे और उसकी पत्नी को पीने के लिए हर रोज की तरह दूध दिया। उसकी पत्नी ने दूध पी लिया और वह तुरंत ही सो गई लेकिन उसने दूध नहीं पिया। रात को घर से आवाज सुनाई दी और वह उठकर कमरे से बाहर आया तो उसके घर में नौकर दंपति के साथ चार अन्य लोग चोरी कर रहे थे। ( Big Breaking News Jind )

आजाद ने बताया कि जब उसने उन्हें चोरी करने से रोका तो उन्होंने उसका मुंह बंद करके उसे रस्सी की सहायता से बांध दिया। नेपाली दंपति सहित अन्य लोगों ने उसके हाथ पांव सहित मुंह को भी इस तरीके से बांध दिया ताकि वह आवाज ना निकाल सके। नेपाली दंपति अपने साथियों के साथ मिलकर उसके घर से सात लाख रुपए नगद, सोने चांदी के जेवरात चोरी करके ले गए। ( Jind sarpanch House chori )

सरपंच आजाद ने बताया कि सुबह जब उसके परिवार के लोग उठे और बाहर निकले तो उसे बंधा हुआ देखकर उन्होंने उसे तुरंत ही खोला तो उसने रात को ही पूरी वारदात परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों को बताई। उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जिन सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद कितनी बड़ी वारदात की सूचना उसे अधिकारियों और फोरेंसिक टीम को दी। सूचना मिलते ही फिंगरप्रिंट टीम के एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। ( Nirjan Sarpanch ghar Chori)

 

Jind Sarpanch News : नेपाली दंपति नौकरों ने सरपंच को बंधक बना कर 7 लाख कैश व जेवरात उड़ाए
सरपंच आजाद के घर में चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस सबूत इकट्ठा करते हुए।

सरपंच आजाद के परिजनों के साथ गांव के ग्रामीण भी अचंभित है कि सरपंच ने बेरोजगार दंपति को कम देकर रोजगार देने का काम किया था। लेकिन उन्होंने सरपंच के ही घर में चोरी करके उनके भरोसे को तोड़ने का काम किया है। इस वारदात से पूरे गांव में ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण और सरपंच ने पुलिस प्रशासन से आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने और चोरी हुए माल को बरामद करने सहित उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई करने की मांग की है। ( Azad Sarpanch Ghar Chori )

इस संबंध में सिविल लाइन थाना प्रभारी पूजा ने बताया कि गांव निर्जन के सरपंच के घर में नेपाली नौकर दंपति ने अन्य के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की शिकायत मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सरपंच आजाद की शिकायत पर बंधक बनाकर चोरी करने का मामला दर्ज कर लिया है।

 

हांसी का युवक रूस यूक्रेन युद्ध में शहीद, गांव पहुंचा शव, रूस में फंसे दोस्त ने भी लगे बचाव की गुहार

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *