Jind to Haridwar bus route change
Jind Latest News : जींद से हरिद्वार की तरफ जाने वाली रोडवेज बसों के रूट में बदलाव किया गया है। हरिद्वार जाने वाली बसें अब पानीपत, शामली, कैराना की बजाय करनाल से होकर जाएंगी। वहीं अब किराया भी पहले की बजाय ज्यादा देना होगा। दरअसल हरिद्वार से कांवड़ियों का आना शुरू हो गया है।
पानीपत, शामली की बजाय करनाल से होकर जाएंगी हरिद्वार जाने वाली बसें, किराया भी बढ़ाया
कांवड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रोडवेज जींद डिपो ने हरिद्वार जाने वाली बसों का रूट ( Jind to Haridwar bus route change ) डायवर्ट किया है। पहले जींद से बस पानीपत और शामली, मुज्जफरनगर, रुड़की होते हुए हरिद्वार जाती थी। अब बसों को जींद से करनाल के रास्ते हरिद्वार भेजा जा रहा है।
जींद से पानीपत व शामली होकर हरिद्वार की दूरी 263 किलोमीटर है। वहीं करनाल के रास्ते हरिद्वार की दूरी 285 किलोमीटर है। दूरी बढ़ने के चलते हरिद्वार का किराया भी बढ़ गया था। पहले जहां यात्रियों को जींद से हरिद्वार का किराया 365 रुपए देना पड़ता था, वहीं अब 435 रुपए किराया देना पड़ रहा है।
जींद से हरिद्वार जाती हैं 4 बसें
जींद डिपो से हरिद्वार के लिए 4 बसें चलती हैं। सुबह पहली बस 5 बजकर 50 मिनट पर, दूसरी बस सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर, तीसरी बस सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर और चौथी बस सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर जींद से हरिद्वार के लिए चलती है।
जींद बस स्टैंड डी.आई. जसमेर खटकड़ ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए जींद से हरिद्वार जाने वाली बसों का रूट डायवर्ट ( Jind to Haridwar bus route change ) किया है। अब बसें जींद से पानीपत व करनाल होते हुए हरिद्वार जा रही हैं। दूरी बढ़ने के कारण कुछ समय के लिए अस्थायी तौर पर किराया बढ़ाया गया है।