Verification: eefe237ed2c24d7f

Jind University के छात्र पर जानलेवा हमला: विदेश से लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा आरोपी

0 minutes, 4 seconds Read

jind university student scorpio attack accused arrested

jind university में पढ़ने वाले छात्र पर जानलेवा हमला करने के मामले में जींद पुलिस ने एक युवक को दिल्ली इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दबोच लिया है। आरोपित ने जींद यूनिवर्सिटी के छात्र के साथ मारपीट की थी और उसे पर वह उसके साथी को गाड़ी से कुचलकर मारने का प्रयास किया था। ‌

दिल्ली एयरपोर्ट से जींद का युवक गिरफ्तार 

जींद सिविल लाइन थाना पुलिस ने दिल्ली स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक युवक को काबू किया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपित के खिलाफ पहले ही एलओसी जारी की गई थी। लेकिन वह जींद यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र और उसके साथी को जान से करने का प्रयास करके विदेश भाग गया था। ( Jind News Today )

 

जींद सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा इंदिरा गांधी एयरपोर्ट दिल्ली से गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान जींद के डिफेंस कॉलोनी निवासी कार्तिकेय के रूप में हुई है। चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी जींद में पढ़ने वाले गांव मनोहरपुर निवासी प्रवेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 17 नवंबर 2025 को जब वह है अपने साथी के साथ यूनिवर्सिटी से बाहर निकाला तो कार्तिकेय ने उसका मोटरसाइकिल रोककर मारपीट की थी और जान से मारने की धमकी दी थी।

 

fb img 17685833726082822582364737028389

प्रवेश कुमार ने आरोप लगाया था कि मारपीट करने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए थे लेकिन जब वह बाइक पर सवार होकर अपने साथी तनिष्क उर्फ मोंटी के साथ जा रहा था तो गोहाना रोड पर कार्तिक केंद्र स्कॉर्पियो गाड़ी से उनकी बाइक में जान से मारने की नीयत से टक्कर मार दी थी। स्कॉर्पियो गाड़ी की टक्कर लगने से वह और उसका साथी तनिष्क गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

 

प्रवेश ने बताया कि तनिष्क की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया था और उसका भी काफी दिनों तक उपचार चला। प्रवेश ने आरोप लगाया था कि जब कार्तिक के ने यूनिवर्सिटी के गेट के सामने उन पर हमला किया था तो उसने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी विधि थी और उसी के तहत उसने गाड़ी से कुचलना का प्रयास किया था कि वह उनकी हत्या कर सके।

 

प्रवेश की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जींद सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्तिकेय के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। पुलिस जांच में सामने आया कि कार्तिकेय वारदात को अंजाम लेकर विदेश भाग गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ एलओसी जारी कर दी थी। जांच अधिकारी पूजा ने बताया कि आरोपित कार्तिकेय को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *