---Advertisement---

Kaithal Road Accident : खड़े ट्राले से क्रूजर गाड़ी की भिड़ंत, एक महिला सहित दो की मौत, चार गंभीर

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Kaithal Road Accident: Cruiser car cKaithal News Todayollides with parked trailer

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Kaithal News Today : हरियाणा में 14 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है और इस कोहरे में एक के बाद एक सड़क हादसे हो रहे हैं। कैथल जिले के खरक पांडव गांव के पास एक क्रूजर गाड़ी की खड़े ट्राले से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में सवार एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कैथल जिले के चीका क्षेत्र के कुछ लोग एक क्रूजर गाड़ी में सवार होकर राजस्थान में लगने वाले पुष्कर मेले में गए हुए थे। वह सभी पुष्कर मेले में शामिल होने के बाद वापस अपने घर आ रहे थे कि जब उनकी गाड़ी हरियाणा के कैथल जिले के गांव खरक पांडव गांव के पास पहुंची तो सड़क किनारे खड़े एक ट्राले से भिड़ गई। ट्राले से टक्कर होने के बाद क्रूजर गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और गाड़ी में आगे बैठे लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

राहगीरों ने इसकी सूचना कलायत पुलिस को दी और गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने 66 वर्षीय कस्तूरी गर्ग व 63 वर्षीय शिक्षा को मृत घोषित कर दिया। जबकि इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका कैथल के नागरिक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है और गाड़ी में सवार अन्य 6 लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलते हैं कलायत पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और क्रूजर गाड़ी को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक कस्तूरी गर्ग अग्रवाल धर्मशाला सिक्का के प्रधान बताए जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Barwala Hisar News: बरवाला के नजदीकी गांव की युवती लापता, दोस्त का फोन बंद, परिजनों ने जताया शक

August 28, 2026

Evening Bulletin: हरियाणा मानसून सत्र अपडेट, पटवारी-कानूनगो हड़ताल, देश प्रदेश की बड़ी खबरें

August 27, 2026

HTET 2025: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का दूसरा मौका, 30-31 अगस्त को होगी प्रक्रिया, RLV अभ्यर्थी ध्यान दें

August 27, 2026

Latest Update: घर बैठे उपलब्ध होंगी राजस्व सेवाएं, निर्धारित समय-सीमा में होगा इंतकाल का निपटारा

August 27, 2026

Latest News: रोहतक होटल में युवती की हत्या कर बॉयफ्रेंड भागा, युवक ने किया सुसाइड का प्रयास

August 27, 2026
Haryana Roadways Strike: 5-6 सितंबर को प्रदेशभर में चक्का जाम, रोडवेज कर्मचारियों का ऐलान

Haryana Roadways Strike: 5-6 सितंबर को प्रदेशभर में चक्का जाम, रोडवेज कर्मचारियों का ऐलान

August 26, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer