---Advertisement---

Latest News: हरियाणा में दर्दनाक हादसा; ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आने से व्यक्ति की मौत, शरीर के हुए दो टुकड़े

Follow Us
---Advertisement---
  • Latest News Karnal Haryana

Latest News : हरियाणा में दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्राली ईंटों से भरी हुई थी कि ट्रैक्टर पर साइड में बैठा एक व्यक्ति ट्रैक्टर के आगे उठते ही नीचे गिर गया और ट्राली उसे रोंगटे हुए आगे निकल गई। जिसके कारण व्यक्ति के शरीर के दो टुकड़े हो गए और उसके मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने ग्रामीण के साथ मिलकर जमकर हंगामा किया और सोल उठाने से इनकार कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अंजनथली राइस मिल हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक करनाल जिले के गांव अंजनथली स्थित एक राइस मिल में ईटों से भरा ट्रैक्टर ट्राली आई थी। जब टेक्स्ट ट्राली राइस मिल में पहुंची तो ट्रैक्टर आगे से उठ गया और ड्राइवर के साइड में बैठा गांव अंजनथली निवासी 42 वर्षीय महेंद्र सिंह संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। महेंद्र सिंह के नीचे गिरते ही ट्राली के टायर उसके शरीर के ऊपर से निकल गए। जिसकी वजह से महेंद्र सिंह के शरीर के दो टुकड़े हो गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। Karnal Accident News Today )

मृतक के परिजनों ने किया हंगामा

हादसे की सूचना मिलते ही मृतक महेंद्र सिंह के परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर जमकर हंगामा किया साथ ही मृतक के शव को लेने से इनकार कर दिया। राइस मिल में हुए हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों को समझने का काफी प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस मृतक के परिजनों और ग्रामीणों को समझने में कामयाब हुई और मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया। ( Gharonda accident news )

 

ओवरलोड ट्राली के नीचे आने से व्यक्ति की मौत

मृतक महेंद्र सिंह के परिजनों ने बताया कि ट्रैक्टर को काका नामक व्यक्ति चल रहा था और ट्रैक्टर ट्राली में 8 हजार ईंटें लोड की हुई थी। ट्रैक्टर चालक काका की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है और महेंद्र सिंह दिव्यांग था और अचानक ट्रैक्टर के उठने से वह अपने आप को संभाल नहीं पाया और नीचे गिर गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि ट्रैक्टर चालक काका की लापरवाही और ओवरलोड ट्राली की वजह से हुए हादसे में महेंद्र की मौत हो गई। ( Haryana News Today )

 

घरौंडा थाना के जांच अधिकारी ने बताया कि अंजनथली स्थित राइस मिल में ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परियोजनाओं के बयान के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। ‌ पुलिस मामले की अलग-अलग पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और जो भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी। ( Accident in Karnal Haryana )

हरियाणा मौसम अपडेट: तेज आंधी का अलर्ट, हरियाणा में इस दिन होगी बारिश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer