---Advertisement---

Latest News : हिसार सिरसा बाइपास पर बदमाश काबू, अवैध पिस्तौल सहित पुलिस ने दबोचा

Follow Us
---Advertisement---

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

सीआईए टीम फतेहाबाद की बड़ी कार्यवाही: अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस आरोपी काबू
— हिसार-सिरसा बाईपास पुल के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा — पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .32 बोर का अवैध पिस्टल और मैगजीन से 2 कारतूस किए बरामद-


Latest News Fatehabad Haryana: फतेहाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपराध जांच शाखा (CIA) फतेहाबाद को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक युवक को अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।


आरोपी की पहचान बलजिन्द्र सिंह उर्फ बिन्दर पुत्र जीत सिंह, निवासी गांव माजरा, फतेहाबाद के रूप में हुई।
सीआईए फतेहाबाद प्रभारी उप निरिक्षक वेदपाल ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस टीम भूना मोड़ ऑटो मार्केट से गांव बरसीन की तरफ गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान हिसार-सिरसा बाईपास पुल के पास एक युवक पैदल आता दिखाई दिया, जो पुलिस की गाड़ी को देखकर घबरा गया और तेज कदमों से भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम ने शक के आधार पर घेराबंदी कर उसे मौके पर ही काबू कर लिया व नियमानुसार तलाशी लेने पर एक अवैध पिस्टल (.32 बोर) वा 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए । ( Fatehabad News Today )


आरोपी के खिलाफ थाना शहर फतेहाबाद में आर्म्स एक्ट (Arms Act) की धारा 25-54-59 के तहत मुकदमा 197/2026 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया वा माल मुकदमा को कब्जा पुलिस में लिया गया । मामले में आरोपी से गहनता से पुछताछ कर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जा रही है । ( Haryana News Today )

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

बस स्टैंड पर छात्राओं के बैग से पैसे चोरी, तीन महिलाएं काबू, पुलिस पूछताछ में जुटी

August 18, 2026

टोहाना पुलिस की छापेमारी, नन्हेड़ी गांव से महिला नशा तस्कर काबू, हेरोइन बरामद

August 9, 2026

फतेहाबाद मर्डर केस में भिवानी से एक गिरफ्तार, हमले में भिवानी का युवक घायल

August 9, 2026
Fatehabad News: ‘सावन के रंग, कवियों के संग’ ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में दो दर्जन से अधिक कवियों ने बांधा समां

Fatehabad News: ‘सावन के रंग, कवियों के संग’ ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में दो दर्जन से अधिक कवियों ने बांधा समां

August 8, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026
फतेहाबाद में दर्दनाक हादसा: घर के 10 फीट गहरे कुंड में गिरने से मां और दो मासूम बच्चों की मौत, पूरे गांव में मातम

फतेहाबाद में दर्दनाक हादसा: घर के 10 फीट गहरे कुंड में गिरने से मां और दो मासूम बच्चों की मौत, पूरे गांव में मातम

August 6, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer