Karnal breaking news : bijali tar Chor Giroh ka bhandafod
Karnal Breaking News : बिजली के तार चोरी करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है पुलिस ने बिजली तार चोर गिरोह का भांडा फोड़ करते हुए 14 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बिजली तार गिरोह को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि चोरी की अन्य वारदातों से भी पर्दाफाश किया जा सके।
Karnal News Today: तार चोरी की 9 वारदातों का खुलासा
करनाल पुलिस की सीआईए-3 टीम ने एल्युमिनियम तार चोरी की दो गैंगों में शामिल 14 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर 9 चोरी के मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 2 लाख 40 हजार रुपये की नकदी व वारदात में प्रयुक्त दो पिकअप गाड़ी बरामद की है
Karnal CIA Police Action
सीआईए-3 इंचार्ज निरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सहायक उप निरीक्षक जंगशेर सिंह व मुख्य सिपाही जितेंद्र सिंह की अगुवाई में पुख्ता सूचना व विश्वसनीय साक्ष्यों के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 40 हजार रुपये नकद तथा वारदात में प्रयुक्त दो महिंद्रा पिकअप गाड़ियाँ बरामद की गई हैं।
बिजली तार चोर गिरोह के गिरफ्तार गैंग की पहचान
1.विजय पुत्र धर्मवीर,
2.रवि कुमार पुत्र फूल सिंह,
3.अजय उर्फ चाटू पुत्र फूल सिंह,
4.रवि प्रकाश उर्फ चौटाला पुत्र प्रेमचंद
5.प्रवीन कुमार उर्फ पतला पुत्र सुरजाराम
6.हेमराज उर्फ अमन पुत्र पवन कुमार
7.राकेश उर्फ बच्ची पुत्र रुदला
8.विक्रम उर्फ विक्की पुत्र करेसन
9.सोनू पुत्र सुबे सिंह, निवासी भुखापुरी, थाना निगदू,जिला करनाल।
10.राहुल उर्फ दीपक पुत्र विष्णु, निवासी गांव हैबतपुर, जिला करनाल
11.कमल पुत्र इंद्रपाल, निवासी गांव डीग, थाना पुंडरी, जिला कैथल
12.बिट्टूराम पुत्र सुभाष चंद, निवासी रायसन दयानगर, थाना निगदू, जिला करनाल
13.करनैल सिंह उर्फ गंजा पुत्र रघबीर सिंह, निवासी गांव निगदू, थाना निगदू, जिला करनाल
14.पवन कुमार पुत्र स्व. ईश्वरदास, निवासी गांव अमीन, जिला कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है।
Karnal CIA Police-3 इंचार्ज निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज शर्मा द्वारा थाना तरावड़ी में शिकायत दी गई थी कि जिला करनाल के निसिंग क्षेत्र में न्यू बिजली बोर्ड के कार्य स्थल से रात्रि के समय अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एल्युमिनियम तार चोरी कर ली गई थी। शिकायत के आधार पर मुकदमा नंबर 461/2025 संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच इकाई द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से दो दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। उनकी निशानदेही पर 10 अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।