Karnal News Today in Hindi: indri truck loot
Karnal News Today : हरियाणा के करनाल के इंद्री में ट्रक लूट की वारदात में पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है यह वारदात झूठी थी और एक साजिश के तहत पूरी कहानी घड़ी गई थी। सीआईए पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
करनाल सीआईए पुलिस ने इंद्री में 22 चक्का ट्रक लूट की वारदात में कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि ट्रक मालिक ने 18 लाख रुपए में एक पुराना ट्रक खरीदा था और उसे पर फाइनेंस करवाया हुआ था। ट्रक के फाइनेंस की प्रति महीना किस्त ₹50000 निर्धारित की गई थी लेकिन ट्रक मालिक आर्थिक तंगी की वजह से किस्त अदा नहीं कर पाया।
फाइनेंस की किस्त अदा ना करनी पड़े इसके लिए ट्रक मालिक ने ट्रक की लूट की वारदात किसी साजिश रची और इंद्री पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया। पुलिस ने इस मामले में गहनता से जांच करते हुए मामले का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि इंद्री में ट्रक लूट की वारदात झूठी है और फाइनेंस की किस्तों से बचने के चक्कर में ट्रक के मालिक ने ही पूरी साजिश रची है।
इस मामले में करनाल सीआईए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक के मालिक यमुनानगर के विजय नगर जगाधरी निवासी मोहम्मद मतलूब उर्फ पप्पू पुत्र रशीद अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए आरोपित को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है ताकि इस वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में पता किया जा सके।
पुलिस पूछताछ में ट्रक मालिक ने खुलासा किया कि उसने ट्रक की बाकी किस्तों से बचने के लिए ट्रक को दूसरे को बेच दिया था। पूरी साजिश के तहत ही ट्रक मालिक मोहम्मद मतलूब ने इंद्री पुलिस थाने में लूट की वारदात का मुकदमा दर्ज करवाया था लेकिन सीआईए पुलिस ने इसकी झूठ का पर्दाफाश कर दिया।