Verification: eefe237ed2c24d7f

खरखौदा विकास रैली: मुख्यमंत्री ने दी करोड़ों की सौगात; Kharkhoda News Today

0 minutes, 5 seconds Read

Kharkhoda Vikas rally Sonipat Kharkhoda News Today

Kharkhoda News Today : नायब सिंह सैनी ने खरखौदा के कायाकल्प के लिए खजाना खोल दिया। स्टेडियम, पार्क और कूड़ा निस्तारण प्लांट के लिए भारी बजट के साथ-साथ 9 सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी।

 

खरखोदा विकास रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायक सिंह सैनी ने कहा कि खरखौदा के अंदर विकास की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। खरखोदा क्षेत्र 9 सड़कों के निर्माण को मंजूरी सरकार ने दे दी है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि खरखौदा के विकास कार्यों के लिए अलग से 5 करोड़ रुपए देने का भी मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है।

सीएम ने आश्वसत किया कि खरखौदा शहर में पीने के पानी की सप्लाई की मांग को 31 दिसंबर 2026 तक पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि खरखौदा के विकास कार्यों के लिए पैसे की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने मन से कहा कि खरखौदा के विकास कार्यों के लिए अधिकारी जरूरत के मुताबिक सरकार के पास प्रस्ताव भेजे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि खरखौदा के दिल्ली चौक सहित दो चौकों का सौंदर्यकरण किया जाएगा। इसके अलावा खरखोदा में एक विशेष पार्क का निर्माण कार्य करवाने की मांग को भी मुख्यमंत्री ने पूरा कर दिया। खरखौदा स्टेडियम के लिए मुख्यमंत्री ने 3 करोड रुपए देने की घोषणा की है।

 

खरखोदा शहर में कूड़े करकट के उठान और उसके निदान के लिए 8 करोड रुपए देने की भी मुख्यमंत्री ने घोषणा कर दी है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने युवाओं के लिए एक आधुनिक लाइब्रेरी के निर्माण की भी मंजूरी दे दी। खरखोदा में रेस्ट हाउस बनाने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर जमीन उपलब्ध करवाई जाएगी तो खरखौदा के अंदर एक ट्रस्ट है उसका निर्माण कार्य भी सरकार करवाएगी।

img 20251228 wa00184693099872107590946
img 20251228 wa00173998709756293210943
img 20251228 wa00158496324846674129145

 

खरखोदा विकास रैली में मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि खरखौदा विधानसभा के अंतर्गत आने वाली सभी सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा इसके लिए पैसे की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे यह सड़के पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत हूं या मार्केटिंग बोर्ड के अधीन हो सबका काम करवाया जाएगा ताकि आने-जाने में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक पवन ने जो 25 किलोमीटर लंबे खेत खलिहान योजना के तहत कच्चे रास्तों को पक्का करने का प्रस्ताव दिया है उसे तो पूरा किया ही जाएगा इसके अलावा जो प्रस्ताव सरकार के पास आएंगे उन्हें भी जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश की जाएगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के दौरान हमने घोषणा की थी कि आगामी 5 वर्षों में हम 2 लाख बेरोजगार युवाओं को रोजगार देंगे। हमने 1 साल के कार्यकाल में ही 34 हजार से ज्यादा बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का काम बिना पर्ची बिना खर्च किया है। मुख्यमंत्री ने मां से ऐलान किया कि 2026 नव वर्ष के अंदर हरियाणा सरकार नौकरियों का नया रास्ता खोलने वाली है।

डी. फार्मेसी 2022-23 बैच के पंजीकरण प्रमाणपत्र की वैधता बढ़ी!

हरियाणा राज्य फार्मेसी परिषद ने डी. फार्मेसी 2022-23 बैच के छात्रों के हित में एक बड़ा निर्णय लिया है। परिषद ने इस बैच के उम्मीदवारों को जारी किए गए पंजीकरण प्रमाणपत्रों की वैधता को बढ़ाकर अब 31 दिसंबर 2026 कर दिया है। इस कदम से डी. फार्मेसी विद्यार्थियों को परीक्षा एवं व्यावसायिक प्रक्रियाओं में अनावश्यक बाधाओं से राहत मिलेगी।

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *